भवसागर
किस के नैनों में इतनी शक्ति है ?
जो ईश्वर को भरपूर देख सके ,
भावों से जो कोशिश कर लेगा ,
वह ही ईश्वर के दर्शन पाएगा ||
भावों को नींद से जगा ले प्यारे ,
उन्हीं से तू भवसागर पार कर जाएगा ,
नहीं तो इसी भवसागर को ,
बीच में ही तू डूब जाएगा ||
भवसागर तो गहरा है प्यारे ,
हर कोई डूब जाता इसमें ,
जो भाव शृद्धा के लाएगा ,
वही तो तैर कर जाएगा ||
ईश जगाओ मानव के भाव ,
तभी तो लौ लगा पाएगा ,
ईश्वर के चरणों में मानव तू ,
तभी तो आशीष ईश का पाएगा ||