पूरे ख्वाब
ना हूँ मैं गीतकार , और ना संगीतकार ,
मगर मेरी लेखनी है , शब्दों का खजाना ,
उन शब्दों से , गीत जन्म ले लेते हैं ,
मेरा दिल उन गीतों में , प्यार भर देता है ||
मेरे दिल में प्यार का , सागर है दोस्तों ,
जो शब्दों से मिलकर , प्यारे गीत बनाता है ,
दिल में प्यार के साथ , संगीत भी है दोस्तों ,
जो गीत को , संगीत भी दे देता है ||
ये सब मुझे ना गीतकार बनाता है , ना संगीतकार ,
ना ये सब मेरा , व्यवसाय है दोस्तों ,
ये तो मेरे , दिल की आवाज है ,
मेरी लेखनी से , जन्में शब्द हैं दोस्तों ||
मेरा शौक , मेरा प्यार हैं ये सब ,
जो मुझे सुकून और , मुस्कानें देता है दोस्तों ,
यही सब तो मेरे ख्वाब , पूरे कर देते हैं ,
ख्वाब पूरे होना ही तो , आँखों में चमक ला देता है ||