Thursday, July 30, 2026

PYAAR RACHETAA KAA ( AADHYAATMIK )

 

                             प्यार रचेता का 

 

अपनी सारी परेशानियाँ बता दो , उस रचेता को  ,

जिसने जहां बनाया , और भरोसा रखो उसी पर  ,

वो सब ठीक करेगा ,जीवन उसने दिया ,वही संभालेगा  ,

हरदम   वो सबके साथ है , वह साथ निभा लेगा  || 

 

राह वही चुनेगा , हमारे चलने के लिए  ,

साँसें उसने दी हैं , तो वही उसे चलाएगा  ,

हर कठिनाई को , पार करवाएगा  ,

 सुकून की नींद , वही तो सुलाएगा   || 

 

बस भरोसे के साथ , उसी के बताए ,

मार्ग पर चलते चलो दोस्तों  ,

 वही कर्म करते चलो ,

जो उसने निर्धारित किए हैं दोस्तों   || 

 

तभी तो जीवन जी पाओगे दोस्तों  ,

उस रचेता के प्रिय बन पाओगे दोस्तों  ,

उनका प्यार पा जाओगे दोस्तों   ||  

No comments:

Post a Comment