लाभ
उम्र जो बढ़ती जाए , तो बढ़ने दो ,
उम्र तो बढ़ेगी ही ,
उम्र तो एक नंबर ही है , जो बढ़ेगा ही ,
ये तो सीढ़ी चढ़ता ही है , उतरता नहीं ||
परेशान ना हो दोस्तों , उम्र के बढ़ने से ,
रिटायर होने पर ही तो ,
अधूरे शौक पूरे करने का ,समय मिलता है दोस्तों ||
समय की कमी के कारण , जो सपने पूरे नहीं हुए ,
अब वही सपने पूरे होंगे ,
तो दोस्तों पूरे करो अपने सपने ||
अनुभव का खजाना , आप के पास भरपूर है ,
उस खजाने से निकालकर , अनुभव बाँटो दोस्तों ,
उन अनुभवों से , आने वाली पीढ़ी ,
लाभ उठाएगी दोस्तों , लाभ उठाएगी ||