बधाई
दोस्तों कल हमारी पचासवीं ( स्वर्ण जयंती )
शादी की सालगिरह थी , हमारे अधाता परिवार
के दोस्तों ने हमें शुभकामनाएँ दीं , एक दोस्त ने
सबकी भावनाओं को शब्दों में पिरोया ,मैं वही
आप सबके साथ शेअर कर रही हूँ ----- ,
पचास साल का साथ है , पचास साल का प्यार है ,
ओमप्रकाश और मिथलेश का , ये अनुपम संसार है ||
हाथ थामा था जब तुमने , तब से आज तक ,
एक दूजे के सहारे , चले साथ - साथ हर डगर तक ||
सोने से भी महंगा है , तुम्हारा ये बंधन ,
ईश्वर से यही दुआ है , ये जोड़ी सदा सलामत रहे ||
श्री ओमप्रकाश जी एवं मिथलेश को सप्रेम बधाई ||
इस मीठी - मीठी बधाई के उत्तर में ,
हमने उनका शुक्रिया अदा किया दोस्तों ---- ,
शुक्रिया ( प्रेम)
शुक्रिया , शुक्रिया , शुक्रिया जी ,
आप सबके आशीर्वादों का ,
आप सबके प्यार का , आप सबकी दुआओं का ||
दोस्तों आप की मुस्कुराहटें ,जीवन दे जाती हैं हमें ,
आगे संघर्ष करने को , तैयार कर जाती हैं हमें ||
तो आप मुस्कुराते रहिए दोस्तों ,
गुनगुनाते रहिए दोस्तों , खिलखिलाते रहिए दोस्तों ||
हमें बहुत खुशी होगी , आप जो मुस्कुराएँगे ,
हम नाच उठेंगे दोस्तों , जो आप खिलखिलाएँगे ||
No comments:
Post a Comment