Tuesday, June 30, 2026

DWAAR SAAGAR KAA ( RATNAAKAR )

 

                         द्वार सागर का 

 

सागर मैं आई हूँ  , तू हाथ बढ़ा अपना  ,

थाम कर  मेरा हाथ , खोल दे द्वार अपना  ,

मैं कैसे पहचानूँ  ? खुद ही तेरे द्वार को , 

कहीं भी किवड़िया नहीं है  , ना कोई कुंडी ही है   || 

 

ना कोई घंटी ही है सागर    ,

हर  ओर  लहरें उछल रही हैं  ,

उन्हीं का शोरगुल   बहुत है   || 

 

लहरों को बोल सागर  , रस्ता मुझे दिखाएँ  ,

अंदर मुझे हाथ थाम कर ले जाएँ  ,

तेरे ही कहने पर , वो ले जाएँगी मुझे  ,

वरना तो वो चंचला , भिगोती हैं सिर्फ मुझे  ,

खेल खिलाती हैं मुझे , प्यार दिखाती हैं मुझे   || 

 

Monday, June 29, 2026

RANGON KII KAHAANII ( SAAMAJIK )

 

                        रंगों की कहानी   

 

                   हर रंग कुछ कहता है दोस्तों  ,

नीला रंग  --- है आसमान का , इतना विशाल ,

                  जिसे कोई नाप ना सके , इतना सुंदर ,

                  जो आँखों को चमका दे  ,

                  दिल में सुंदरता और विशालता को भर दे   || 

 

पीला रंग  ---  सोने जैसा , चम - चम चमकता  ,

                    कीमती और स्वर्ण युग की याद दिलाता  ,

                   ये रंग कमजोरी का  भी  प्रतीक  है  || 

 

हरा रंग  --- हरियाली का प्रतीक , 

                  धरा की उपज हरे रंग की  , जंगल हरे - भरे ,

                  जो प्रकृति का खजाना हैं , मानव के जीवन की ,

                  आवश्यकताओं की पूर्ति करते   || 

 

लाल रंग  ---  मनुष्य के शरीर की  नलिकाओं में  ,

                    बहते लहू का रंग , जो मानव के   ,

                    शरीर में दौड़ते  -  दौड़ते ही ,हर कोशिका में ,

                    ऊर्जा का संचार करता है , हवा , पानी पहुँचाता है ,

                   और शरीर से  कचरा , गंदगी बाहर निकलता  है  || 

 

काला रंग  ---  सभी रंगों को अपने में समा लेता है  ,

                     निराशावाद का , बुराई का प्रतीक है ,

                     कोशिश करो , इससे दूर रहने    की ,

                     सफलता मिले ना मिले , मगर फिर भी जरूरी है  || 

 

सफेद रंग  --- सभी रंगों को मिलाने पर , 

                     शुद्ध ,सफेद रंग जन्म लेता है  ,

                    अच्छाई , आशाओं को जन्म देता है ,     

                    अपनाओ और आगे बढ़ चलो   दोस्तों   || 

 

                    इन्हीं रंगों ने आपस में मिलकर , 

                     कई रंग बनाए हैं , उन रंगों की ,

                      अलग - अलग कहानियाँ हैं दोस्तों ,

                      दुनिया में रंगों की कहानियाँ बहुत हैं  ,

                    यह दुनिया उन कहानियों से ही चमचमाती है ||  

Sunday, June 28, 2026

ANUVAAD ( KSHANIKAA )

 

                         अनुवाद 

 

भाषाओं का करते   तुम  ,    

अर्थ उसका समझाते हो तुम  ,

हिंदी में कर सकते हो तुम  ,

सभी भाषाओं का अनुवाद तुम   || 

 

मगर बताओ दोस्तों क्या तुम   ?

कर सकते हो अनुवाद अहसासों का तुम  ?

अगर यह अनुवाद कर दोगे तो  ,

मान जाएँगे तुम्हारे ज्ञान कोश को हम  ||  

 

 बताओ  तो  क्या कर पाओगे तुम  ?

यह अनुवाद तो बहुत जरुरी हैं दोस्तों  ,

दिल और दिमाग की सोच और प्रीत का  ,

अनुवाद करने की बहुत जरूरत है   || 

 

Saturday, June 27, 2026

AHASAAS ( PREM )

 

                               अहसास 

 

सनसनाती हवा उड़ी  , सभी को साँसों का उपहार देती  ,

बदरा को उड़ाती साथ - साथ  , बरखा को धरा तक पहुँचाती  ,

दामिनी की चमक और , कड़कड़ाहट को गुँजाती  ,

आओ हवा को प्यार करो दोस्तों   || 

 

हवा जो बहती कभी धीरे  , कभी तेज  ,

धीरे बहे तो बयार है  , तेज बहे तो आँधी  है  ,

बयार देती साँसें , आँधी जग को नुकसान पहुँचाती , 

आओ बयार को प्यार करो  दोस्तों   || 

 

कोई रंग नहीं है हवा का  , ना रूप है   ,

सिर्फ अहसास ही अहसास है  ,

 ये  अहसास ही होठों पर  , ला देता मुस्कान है  ,

आओ इस अहसास को  , प्यार करो दोस्तों   || 

 

जग में अहसास ही तो  , दिल में प्रेम जगाता है ,

बाकि कोई भाव ऐसा नहीं , जो दिल में प्रेम जगा सके   || 

 

 

Friday, June 26, 2026

GUNGUNAYAA ( GEET )

 

                            गुनगुनाया 

 

संगीत तुमने शुरु किया  , शब्दों को हमने पिरोया ,

सुर तुमने लगाए दोस्तों  , ताल को हमने लगाया  ,

गीत जब बन गया दोस्तों  , तब हमने उसे गाया  || 

 

प्यार में डूबे शब्दों को , हमने दिल से लगाया  ,

गीत को हमने तो , लय में हमने डुबाया  ,

रंगों में डुबाकर  ही  , गीत को रंगीन बनाया   || 

 

शब्द तो निकले थे दिल से  ,

ताल को भी दिल ने ही बनाया  ,

इन्हीं गीतों को हमने दोस्तों   ,

अपने दिल से ही गुनगुनाया  ,

इन गीतों की मिठास देख कर  ,

जग ने भी उन्हें गुनगुनाया    || 

 

Thursday, June 25, 2026

SAHAN - SHAKTI ( KSHANIKAA )

 

                       सहन - शक्ति 

 

कागज और कलम ,दोनों ही दोस्त हैं  ,

कलम कागज पर , हमेशा कुछ लिखती रहती है ,

कागज को दर्द तो  , होता होगा दोस्तों  ,

मगर कागज कलम का , साथ नहीं छोड़ता   || 

 

कागज कलम को , प्यार तो करता है  ,

कलम भी तो कागज को , प्यार करती है  ,

तभी तो दोनों का  , साथ निभ रहा है  ,

राहों में आगे - आगे  बढ़ रहा है  || 

 

कागज में बहुत , सहन - शक्ति  है दोस्तों  ,

हर दर्द को  ,  सहन कर लेता है  ,

काश मानव में थोड़ी  , सहन - शक्ति तो होती  ,

जिससे दोस्त बने रहते  , रिश्ते बने रहते  ||  

Wednesday, June 24, 2026

JAMAANAA ( PREM )

 

                      जमाना 

 

था एक जमाना चिट्ठी का   ,

कागज के पुर्जे पर लिखते थे  , 

सुंदर - सुंदर   मन के  भाव  ,

भेजे जाते थे अपनों के पास  ,

प्यार भरे दिल की  बातें  ,

पहुँच जातीं अपनों के पास   || 

 

आज चिट्ठियाँ नहीं कोई ,

 मोबाइल हैं , मैसेज हैं , 

ना ही कागज का काम है  ,

 ना कलम का काम है  ,

कागज , कलम और चिट्ठी में  ,

 भावों का ही वास था  || 

 

एक के भाव पहुँचते , थे दूजे के पास  ,

मुस्कान जगती थीं होठों पर  ,

प्यार चमकता था आँखों में  ,

वो ही  चिट्ठियाँ देती थीं जीवन  ,

आपस के रिश्तों में मिठास   || 

 

Tuesday, June 23, 2026

CHAKKAR ( KSHANIKAA )

 

                              चक्कर 

 

जीवन की राहों में , चक्कर भी आते हैं दोस्तों  ,

उन चक्करों में , जीवन भी घूम जाता है दोस्तों  ,

उन  चक्करों पर , ध्यान ना दो दोस्तों ,

खुद को  चक्करों में , फंसने ना दो दोस्तों   || 

 

अगर फंसे चक्कर में , तो समझो मंझधार में फंसे ,

फिर ना निकल पाओगे दोस्तों  ,

इसलिए पहले ही समझ जाओ , और बच जाओ   || 

 

सीधी बहती नदिया के , साथ बहो दोस्तों  ,

बहाव तो तेज होगा , मगर मंझधार नहीं मिलेगा ,

तो चलो शुरु हो जाओ , और चक्करों से बचो   || 

 

नदिया की धार सीधी , सरल , शीतल मिलेगी  ,

प्यार   और मिठास देगी , तो मुस्कुराओ ,

और नदिया के साथ बहो दोस्तों   || 

 

Monday, June 22, 2026

HEY SHAARDEY MAA ( AADHYAATMIK )

 

                 हे शारदे माँ 

 

हे शारदे माँ , हे शारदे माँ  , 

जीवन सभी का , तू तार दे  माँ ,

ज्ञान का सब को , भंडार दे माँ  ,

राहों में सभी के  , दीप जला दे  ,

मंजिलों की राहें , सभी को दिखा दे  ,

हे शारदे माँ  , हे शारदे माँ   || 

 

लेखनी में  शब्दों  का , संसार दे माँ  ,

सद्बुद्धि का सब को , वरदान दे  माँ  ,

होठों पे सभी के , मुस्कान दे माँ  ,

 हे शारदे माँ  , हे शारदे माँ   || 

 

तू तो है माता , ज्ञान का सागर  ,

हम खड़े हैं माँ  , तेरे द्वार  आ  कर  ,

प्यार बरसा दे  , करुणा बरसा दे  , जीवन तू तार दे  ,

हे  शारदे माँ  , हे शारदे माँ   || 

 

Sunday, June 21, 2026

EK SAATH ( PREM )

 

                       एक साथ  

 

तेरी मुस्कान , मेरी मुस्कान , दौड़ पड़ीं  ,

जिंदगी की राह में , एक दूजे का हाथ थाम  ,

फिर खिलखिलाईं दोनों ,एक साथ  ,

तो आँखों में चमक आई , एक साथ   || 

 

मुस्कानों ने दी हिम्मत , मुझे और तुम्हें , 

चलने की , दौड़ने की , जिंदगी की राह में  ,

ये हिम्मत ही तो , जिंदगी की राहों में ,

खुशी - खुशी पार कराएगी दोस्तों   || 

 

जिंदगी की राहें , जब पार हो जाएँगी  ,

तभी तो जीवन , सफल हो जाएगा  ,

प्यार के फूल  ,जब खिलेंगे दोस्तों  ,

तब सब कुछ ही  , महक जाएगा  दोस्तों   ||  

Saturday, June 20, 2026

YOG DIVAS ( DESH )

 

              योग दिवस 

 

महर्षि पतञ्जलि ने सिखाया , भारतियों  को योगाभ्यास  ,

 उन्हीं  के  पदचिन्हों पर  , किया  गया योगाभ्यास  ,

महर्षि की योग विद्या , का अनुसरण  ,

करके अनेक गुरुओं ने , किया योगाभ्यास   || 

 

पूरे भारत ने इसे , अपनाया दोस्तों ,

भारत की योग विद्या  , को अपनाया ,

दुनिया के देशों ने और ,

आज है दोस्तों  , अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस  ,

सभी  को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की  ,

बहुत - बहुत बधाई  || 

 

तो योग को अपनाओ दोस्तों ,

अपना स्वास्थ्य सुंदर बनाओ दोस्तों  ,

मस्त और मुस्कान भरा , जीवन बिताओ दोस्तों   || 

 

DERAA - GHERAA ( KSHANIKAA )

 

                           डेरा - घेरा 

 

हर जिंदगी में समस्याओं का डेरा है  ,

जिसने हर जिंदगी को घेरा है दोस्तों  ,

समस्या के आने पर तनाव ना लो तुम  ,

उस समस्या का समाधान ढूँढो तुम   || 

 

कोशिश करने पर , भगवान भी मिल जाते हैं ,

यह कहावत जग में , सभी जानते हैं  ,

कोशिश करने पर ही , समाधान भी ,

मिल सकता है , तो कोशिशें जारी रखो दोस्तों  || 

 

तुम्हारी कोशिशें ही  , समस्याओं के जाल को  ,

तोड़ पाएँगी , और उन्हें सुलझा लेंगी  ,

तो  कोशिश करने में , जुट जाओ दोस्तों  ,

और समाधान को खोज लो दोस्तों   || 

 

Thursday, June 18, 2026

RAAHEN ALAG - ALAG ( PREM )

 

                        राहें  अलग - अलग 

 

सीधी , सच्ची राहें पकड़ीं हमने , सभी खुश हुए ,

दूजों ने तो झूठ और , टेढ़ी  राहें पकड़ीं थीं दोस्तों  ,

उन्हीं राहों के जरिए तो , उनका फायदा था दोस्तों   || 

 

इस दुनिया के रंग हैं निराले ,ढंग हैं निराले , 

अपनी राहों को ही सब  , अच्छी समझते हैं सभी , 

इसीलिए दूजों को गलत ही , साबित करना चाहते हैं सभी  || 

 

दोस्तों तुम अपने दोस्तों , पर  भरोसा करना ,

उनकी  राहों को , उनकी सोच को , सच्चा समझना  ,

उनकी सोच का , अनुसरण करना  ,

उनकी अपनाई राहों पर , तुम चलना  || 

 

दोस्तों का प्रेम ही , राहें सुगम बनाता है  ,

तुमको सरलता से , उन राहों पर चलाता है  ,

तो प्यार लिए दिल में  , उन पर चलो दोस्तों  ,

हम भी ऐसा ही , करेंगे दोस्तों   || 

 

Wednesday, June 17, 2026

SAMAY CHURAAO ( KSHANIKAA )

 

                                   समय  चुराओ  

 

पहले सोचा था , बाद में समय मिलेगा  ,

तब सारे अरमां पूरे करेंगे हम  ,

कुछ समय बाद भी , यही सोच रही हमारी ,

आज भी दोस्तों यही सोच है   || 

 

समय तो पहले भी कम था , आज भी कम है  ,

तो कब समय मिलेगा  ? जो अरमां पूरे होंगे  ,

जीवन ऐसे ही सूखा - सूखा बीत रहा है  || 

 

पता नहीं आगे क्या होगा दोस्तों  ?

समय निकलेगा या नहीं  ? अरमां पूरे करने के लिए  ,

तो दोस्तों अपने अरमां , लगातार पूरे करिए दोस्तों   || 

 

थोड़ा समय भी व्यर्थ ना जाने दो  ,

कोई विशेष समय नहीं आएगा  , 

जिंदगी से समय तो तुम्हें ही  ,

चुराना पड़ेगा  अपने  अरमां पूरे करने के लिए   || 

 

जिंदगी बीतने से पहले अपने , अरमां पूरे करो दोस्तों ,

ये काम जरूरी है , अपनी इच्छा अधूरी छोड़ना गलत है  ,

दिल -ओ - दिमाग दोनों को कष्ट होगा दोस्तों   ,

कष्ट सहन ना करो , और अरमां पूरे करो   ||   

 

 

Tuesday, June 16, 2026

JINDGII ( GEET )

 

                          जिंदगी 

 

जिंदगी है एक चाय की प्याली ,

कभी ठंडी , कभी गरम ,

कभी मीठी , कभी फीकी  ,

उठाओ प्याली और भरो एक सिप  ,

स्वाद आ जाएगा दोस्तों  || 

 

जिंदगी फूलों का चमन है दोस्तों  ,

रंगों और महक से भरा हुआ ,

रंगों से जीवन और महक से  ,

साँसें महका लो दोस्तों   || 

 

जिंदगी तारों भरा आसमां है दोस्तों  ,

चंदा , तारे सभी झिलमिलाते हैं दोस्तों  ,

उनकी चमक और झिलमिलाहट से  ,

अपनी चूनर को सजा लो दोस्तों   || 

 

जिंदगी भोर का उदित होता रवि है ,

रवि - किरणें जीवन को जगमगाती हैं  ,

जीवन उन्हीं किरणों से ऊर्जा पाता है  ,

सारा जग उन्हीं किरणों से चलता है   || 

  

Monday, June 15, 2026

NAA CHHALKAANAA ( PREM )

 

                     ना  छलकाना 

 

जो आया इस दुनिया में  ,एक दिन चला जाएगा  ,

जो भेजा गया इस दुनिया में , वापस बुलाया जाएगा  ,

मैं जो आई इस दुनिया में  , वापस चली जाऊँगी  ,

राह मुझे नहीं पता  दोस्तों  , पर चली जाऊँगी   || 

 

उस समय दोस्तों , आँसू ना गिराना  ,

उस समय दोस्तों  , दो प्यार भरे मेरे बोल  याद करना  ,

वो बोल तुम्हारे होठों पर , मुस्कान लाएँगे  ,

वो बोल तुम्हारे दिल में  , प्यार जगाएँगे   || 

 

प्यार और दिल का , रिश्ता सुंदर है  ,

प्यार दिल में  , बसता है और  ,

दिल प्यार में , डूब जाता है दोस्तों  ,

इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहना  ,

जिंदगी कीमती है , उसकी कीमत समझना  ,

दोस्तों को हमेशा प्यार करना  ,

आँसू ना छलकाना  , आँसू ना छलकाना   ||  

 

Sunday, June 14, 2026

SWEEKAAR ( AADHYAATMIK )

 

                           स्वीकार 

 

हर काम का रचेता ने , वक्त तय किया दोस्तों  ,

चिंता मत करो , उसी वक्त काम पूरा होगा दोस्तों  ,

मुस्कुरा कर उस वक्त का , स्वागत करो दोस्तों   || 

 

उस रचेता ने तुम्हारे लिए , कुछ अच्छा ही चुना होगा  ,

तुम्हारी तो चाहतें , कुछ भी हो सकती हैं  ,

कुछ अच्छी कुछ , साधारण हो सकती हैं  , 

जो तुम्हारे लिए अच्छी ना हों   ||  

 

मगर रचेता का चुना हुआ , तो तुम्हारे जीवन ,

के लिए बहुत सुंदर , और अच्छा होगा  ,

उसे अपने दिल से , स्वीकार करो दोस्तों   || 

 

Saturday, June 13, 2026

KOSHISH ( KSHANIKAA )

 

                            कोशिश  

 

हर समय बीत जाता है , अच्छा भी बीत जाता है  ,

बुरा भी बीत जाता है  , सोच लो दोस्तों  ,

जब कल बीत गया  , तो आज भी बीत जाएगा  ,

तो आने वाले का , इंतजार करो दोस्तों   || 

 

क़दमों को ना रोकना दोस्तों  ,

कदम ही तो आज को  , कल में बदलेंगे  ,

 कदम के साथ ही  , अपनी सोच को भी  ,

जोड़कर मंजिल की , ओर बढ़ जाओ दोस्तों   || 

 

कदम , सोच से मिल कर , सही दिशा में  ,

बढ़ेंगे तो , मंजिल जल्दी और जरूर मिलेगी  ,

तो कोशिश करके , मंजिल को पा लो दोस्तों   || 

 

Friday, June 12, 2026

JAZBAA ( KSHANIKAA )

 

                        जज़्बा 

 

प्यार के ढाई अक्षरों को , दिल में बसा लो यारों  ,

दुनिया में सबसे सुंदर , जज़्बा है प्यार का यारों  ,

एक का प्यार दूसरे को , प्यार में डुबाता यारों  ,

सभी के होठों पर यह , मुस्कान है लाता यारों   || 

 

अपनी लेखनी में ये जज़्बा , तो छुपा लो यारों  ,

धीरे - धीरे इस जज़्बे को , जग में फैला दो यारों  ,

तभी तो ये जज़्बा , जग में फैल जाएगा यारों   || 

 

कर्म अपने - अपने होते यारों  ,

जज़्बे भी अपने - अपने होते यारों  ,

कर्म और जज़्बों को मेल कराओ यारों  ,

जीवन को सुंदरतम बनाओ यारों   ||  

Thursday, June 11, 2026

CHHOTII ( KSHANIKAA )

 

                             छोटी 

 

जादू की झप्पी ,जो दोगे किसी को ,

प्यार को तुम बढ़ाओगे दोस्तों  ,

उनके आँसुओं को सुखा  दोगे दोस्तों  ,

उनकी मुस्कानों को बढ़ा दोगे दोस्तों , 

तो आगे बढ़कर , जादू की झप्पी दे दो दोस्तों  || 

 

घनघोर अंधकार में एक छोटा सा  ,

दीया तो जला दो दोस्तों , 

सुंदर सी किरण , रोशन हो जाएगी  , 

अंधकार रोशनी  से चमक उठेगा  ,

तो आगे आओ , किसी के ,

घर का अंधकार मिटा दो दोस्तों   || 

 

 छोटी - छोटी मीठी यादों को याद करो  ,

दूसरों को भी उनकी याद दिलाओ दोस्तों  ,

दूसरों में मुस्कानें बाँटो दोस्तों  ,

और खुद   भी मुस्कुरा लो दोस्तों  || 

 

इन्हीं कामों को करके जीवन में ,

उजाले , सुंदरता ,प्यार और मुस्कानें , 

बाँटो और खुद भी अपनाओ दोस्तों   || 

 

Wednesday, June 10, 2026

MAHAABHARAT GHAR - GHAR KII ( SAAMAAJIK )

 

                        महाभारत घर - घर  की 

 

महाभारत की कहानी पढ़ी जाती है  ,

इस कहानी पर नाटक और सीरियल बनते हैं  ,

मगर दोस्तों आज घर - घर की  ,

महाभारत को कोई नहीं समझता है   || 

 

ताकतवर घर का , सब कुछ छीन लेता है  ,

दूसरे को वह कुछ नहीं देना चाहता है  ,

जिम्मेदारी ताकतवर नहीं उठाता है  ,

दूसरे को थमा देता है   || 

 

जो जिम्मेदारी उठाता है,बेवकूफ,कमजोर कहलाता है  ,

और ताकतवर मौज उड़ाता है  , 

आज भी हर घर में  , महाभारत ही चलती है  ,

नाम अलग हैं , मगर कहानी वही है  || 

 

एक जिम्मेदारी उठाने वाले को ,

सारी की सारी जिम्मेदारियाँ  दे दी जाती हैं , 

वही भीष्म है , वही विदुर है , वही पांडव हैं  ,

सामने दुर्योधन , दुशासन , शकुनि विराजमान हैं  || 

 

कर्ण जैसा तो बहुत ही  बुरे  ,हालातों से पीड़ित है ,

माँ का त्यागा हुआ  जरूरत पड़ने पर , 

वही माँ उसे ,नया पाठ पढ़ाती है   ,

घरों में भी यही हाल है  ,

जरूरत पड़ने पर दो मीठे बोलों से ,

उसे ठग लिया जाता है दोस्तों   || 

 

BADALAA PRAKRITI KAA ( KSHANIKAA )

 

                        बदला प्रकृति का  

 

ईश्वर ने जब दुनिया बनाने की शुरुआत की  ,

तो एक बड़ी गूँज हुई  , जो ईश्वर के ,

पूरे कार्य को आगे बढ़ा गई  ,

जो मैटीरियल था , उसे फैला दिया  ,

इसे नाम मिला बिग बैंग  ( बड़ी गूँज  )  || 

 

बिग बैंग से उत्पन्न छोटे - बड़े टुकड़े  ,

चारों तरफ को सभी जा बिखरे  ,

बीच के टुकड़े के चारों और घूमें , 

गोल घूमते हुए सभी गोल हो गए   || 

 

धीरे - धीरे ये पिंडठंडे हुए  ,

बीच का गर्म पिंड  सभी को ऊर्जा देता रहा ,

 उन्हीं में से एक पिंड पर जीवन जन्मा ,

सभी जीव - जंतु , वनस्पतियाँ और मानव   || 

 

आज मानव विज्ञान के सहारे  ,

बहुत आगे बढ़ चला , मगर उसने ,

प्रकृति को तबाह कर दिया  ,

और उसी का बदला , प्रकृति मानव से  ,

लेती जा  रही है  ,

मानव को डुबाती जा रही है  ||  

Monday, June 8, 2026

MAISEJ ( KSHANIKAA )

 

                            मैसेज 

 

मोबाईल  फोन आने के बाद  ,

प्रायः सभी लोग अपने दोस्तों को ,

मैसेज भेजते रहते हैं  ,

मस्त - मस्त मैसेज मुस्कान दे जाते हैं   || 

 

कॉल करके बात करने से  , मैसेज सस्ते होते हैं  ,

पर अगर अर्थ गलत , कोई निकाल ले  , 

तो नींद उड़ा देते हैं , तनाव बढ़ाते हैं  ,

मगर ये मैसेज ही , मुस्कानें दे जाते हैं  || 

 

दोस्तों का प्यार , मिलता रहता है मैसेज से  , 

मैसेज लंबी दूरियों को , खत्म करके ,

दोस्तों को पास बुलाते हैं  , उनसे मुलाकात कराते हैं   ||  

Sunday, June 7, 2026

SANVAARO ( KSHANIKAA )

 

                            संवारो 

 

कुछ चाहतें  , कुछ इच्छाएँ , जिन्हें शौक कहते हैं  ,

हम शौक की लहरों के साथ , बह चले दोस्तों  ,

उस बहाव में जुड़ीं , मुस्कानें दोस्तों  ,

साथ ही जुड़ा तुम्हारा , साथ और प्यार दोस्तों  || 

 

शौक की लहरें , तो तेजी से बहती हैं  ,

उनके बहाव के साथ ही , अपनी भी गति बढ़ाओ दोस्तों ,

तभी तो साथ - साथ बह पाओगे  ,

और मुस्कुराहटों के साथ , जीवन बिताओगे दोस्तों  || 

 

तुम अपने शौक , किसके साथ जोड़ोगे दोस्तों  ?

इतनी सुंदर ये दुनिया है , प्रकृति है  ,

तो प्रकृति के साथ ही , जोड़ लो दोस्तों  ,

प्यार और प्यार कर लो , प्रकृति को दोस्तों  ,

संवारो और सुंदर बना लो , प्रकृति को दोस्तों    || 

 

Saturday, June 6, 2026

MEETHE GAANE ( GEET )

 

                              मीठे गाने  

 

कान्हा की बंसी की  , धुन जो पहुँची बरसाने   ,

राधा के कदम दौड़ चले  , यमुना के तट आने   || 

 

गोपियाँ भी सारी की सारी , पहुँची उनके पास  ,

ग्वाले भी आए सारे , शुरु हो गया रास  ,

बंसी और घुँघरु  , बाजे और संग नाचे   || 

 

ऐसा सुंदर रास हुआ  , सारे जग ने देखा   ,

सभी देख - देख कर मुस्काए  ,  रास के  ताने - बाने  ,

राधा संग अब नाचे कन्हाई  , जब शुरु  हो  गए गाने   || 

 

यमुना तट भी नाच उठा , सुनकर सारी आवाजें ,

यमुना जल की लहरें भी उछलीं  , सुनकर सारी आवाजें  ,

सारी दुनिया के जन , झूम उठे सुनकर ये मीठे गाने   || 

 

PYAAR HUAA ( PREM )

 

                           प्यार हुआ  

 

चमन में फूल जब महके , चमन से प्यार हुआ दोस्तों  ,

गगन में चंदा - तारे जब चमके ,गगन से प्यार हुआ दोस्तों  , 

बदरा से बरखा जब बरसी , बदरा से प्यार हुआ दोस्तों  || 

 

पर्वत शिखर से नदिया जब उतरी  , नदिया मैदान में आई ,

लंबा रास्ता पार कर  , नदिया समंदर में समाई , 

नदिया का जल था मीठा , मगर नदिया  ,

समंदर का जल ना मीठा कर पाई   || 

 

भोर में जब सूरज उदित हुआ , धरा चमक उठी  ,

धरा पर जीवन उगा  , जीव - जंतु जन्में ,

पेड़ - पौधे जन्में , उन पेड़ - पौधों से  ,

मानव ने सभी सुविधाएँ पाईं दोस्तों   || 

 

इन सब  हमें प्यार हुआ दोस्तों   ,

आप सब भी उनसे प्यार करो दोस्तों    ||  

 

Friday, June 5, 2026

ANOKHII CHAADAR ( CHANDRAMAA )

 

                          अनोखी चादर 

 

धरा का बना बिछौना  , कितना सुंदर है  ? 

लेटकर उस पर पाया हमने , प्यार धरती माँ का  ,

माँ की गोद में आई चैन की , नींद सुंदर सपने  ,

सपनों में घूमें हम  , सारी दुनिया   || 

 

ओढ़ लिया आसमान हमने  , चादर बना के  ,

शीतल चादर ओढ़ी जब हमने  , आई नींद चैन की  ,

सपनों की दुनिया में पहुँचे  , और दुनिया घूमे   || 

 

बीच रात में नींद खुली तो  , चादर में देखे हमने  ,

चाँद , तारे झिलमिल - झिलमिल करते  ,

दिल हमारा नाच उठा , दोस्तों खुशियों से  ,

होठों पे उतरीं मुस्कानें , चमक गईं आँखें   || 

 

काश जीवन का हर पल , ऐसे ही कटे दोस्तों  ,

दुआ है यह हमारी दोस्तों  ,

ईश इसे पूरा कर देना  , पूरा कर देना   ||  

 

Thursday, June 4, 2026

DAUDAAYAA HAMANE ( GEET )

 

                        दौड़ाया हमने  

 

जीवन की लंबी राहों में , 

क्या खोया  और  क्या पाया  हमने  ?

कुछ प्यार मिला , तो कुछ नफरतें  ,

सब को ही अपनाया  हमने   || 

 

देने वालों ने वही दिया ,

जो कुछ उनकी झोली में था  ,

हमारे दिल में प्यार बसा , होठों पर मुस्कानें थीं  ,

तो वही सब को बाँटा हमने   || 

 

मिले प्यार को हमने दिल में बसाया  ,

नफरत को भुला दिया हमने  ,

प्यार तो बढ़ता गया हमारा  ,

मुस्कानें होठों पे सजा लीं  हमने  || 

 

इस जीवन की धूप - छाँव में  ,

सभी तो चलते जाते हैं  , 

इस जीवन की  टेढ़ी - मेढ़ी राहों में  ,

स्वयं को दौड़ाया हमने   || 

 

Tuesday, June 2, 2026

JARAA - JARAA ( JALAD AA )

 

                          जरा - जरा 

 

मुस्कुराहटें मौसम की , बढ़ गईं हैं आज दोस्तों  ,

कुछ मनचले से बदरा , उड़ आए हैं आज दोस्तों  ,

कुछ बूँदें रिमझिम की  , भिगा गईं हैं आज दोस्तों  ,

दामिनी की चमक भी तो  , बढ़ गई है आज दोस्तों   || 

 

दामिनी की चमक से आँखों की ,चमक भी तो बढ़ गई है  दोस्तों  ,

चमन में फूलों की कतार ,भी तो महक गई है दोस्तों  ,

तितलियों की उड़ान भी तो  , रंगीन बन गई है दोस्तों  ,

उसी के साथ बच्चों की दौड़ , भी तो बढ़ गई है दोस्तों   || 

 

तो आओ दोस्तों हम अपनी , मुस्कानें बढ़ा लें जरा - जरा ,

अपनी आँखों की चमक को भी , हम बढ़ा लें जरा - जरा  ,

अपने बचपन को अपने पास  ,फिर से बुला लें जरा - जरा  ,

बरखा के पानी में कागज की कश्ती , तैरा  लें जरा - जरा   || 

 

Monday, June 1, 2026

EK SEY ANEK ( KSHANIKAA )

 

                              एक से अनेक 

 

प्यार कहो , इश्क कहो ,मोहब्बत कहो या कहो love  ,

एक ही तो बात कह रहे हो दोस्त  ,

दिल का ही तो मामला है दोस्त   || 

 

दिल का मामला तो उलझनों से भरा है  ,

और सरहदों में बंधक नहीं होता  ,

पंछी की तरह कहीं भी उड़ जाता है  दोस्त   || 

 

कहीं भी अपना घर बनाता है  ,

कहीं भी अपने दोस्त बनाता है  ,

ये भी तो दिल की  ,

धड़कनों को बढ़ाता है दोस्त   || 

 

NAACH LAHARON KAA ( RATNAAKAR )

 

                        नाच लहरों का  

 

सागर तू कहाँ खो गया है  ? मैं ढूँढ रही हूँ दोस्त तुझे  ,

तू प्यार मुझे करता है सागर  , मैं प्यार बहुत करती हूँ तुझे  || 

 

हम दोनों का देखकर प्यार  , लहरें भी नाच उठती हैं  ,

उनका नाच देखकर तो , वहाँ खड़े सभी लोग मुस्काते हैं   || 

 

सागर तू भी तो मुस्काता है , ये सब देखकर  ,

जब चंचला लहरें  , नाचती हैं  , छम - छमा - छम  || 

 

सागर तेरा तो घर , सुंदर है कितना   ?

कितने सारे जीव - जंतु  , निवास करें  ?

सभी तो प्यारे - प्यारे हैं  , जो अंदर बसते हैं   ||