ना छलकाना
जो आया इस दुनिया में ,एक दिन चला जाएगा ,
जो भेजा गया इस दुनिया में , वापस बुलाया जाएगा ,
मैं जो आई इस दुनिया में , वापस चली जाऊँगी ,
राह मुझे नहीं पता दोस्तों , पर चली जाऊँगी ||
उस समय दोस्तों , आँसू ना गिराना ,
उस समय दोस्तों , दो प्यार भरे मेरे बोल याद करना ,
वो बोल तुम्हारे होठों पर , मुस्कान लाएँगे ,
वो बोल तुम्हारे दिल में , प्यार जगाएँगे ||
प्यार और दिल का , रिश्ता सुंदर है ,
प्यार दिल में , बसता है और ,
दिल प्यार में , डूब जाता है दोस्तों ,
इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहना ,
जिंदगी कीमती है , उसकी कीमत समझना ,
दोस्तों को हमेशा प्यार करना ,
आँसू ना छलकाना , आँसू ना छलकाना ||
No comments:
Post a Comment