जिंदगी
जिंदगी है एक चाय की प्याली ,
कभी ठंडी , कभी गरम ,
कभी मीठी , कभी फीकी ,
उठाओ प्याली और भरो एक सिप ,
स्वाद आ जाएगा दोस्तों ||
जिंदगी फूलों का चमन है दोस्तों ,
रंगों और महक से भरा हुआ ,
रंगों से जीवन और महक से ,
साँसें महका लो दोस्तों ||
जिंदगी तारों भरा आसमां है दोस्तों ,
चंदा , तारे सभी झिलमिलाते हैं दोस्तों ,
उनकी चमक और झिलमिलाहट से ,
अपनी चूनर को सजा लो दोस्तों ||
जिंदगी भोर का उदित होता रवि है ,
रवि - किरणें जीवन को जगमगाती हैं ,
जीवन उन्हीं किरणों से ऊर्जा पाता है ,
सारा जग उन्हीं किरणों से चलता है ||
No comments:
Post a Comment