मैसेज
मोबाईल फोन आने के बाद ,
प्रायः सभी लोग अपने दोस्तों को ,
मैसेज भेजते रहते हैं ,
मस्त - मस्त मैसेज मुस्कान दे जाते हैं ||
कॉल करके बात करने से , मैसेज सस्ते होते हैं ,
पर अगर अर्थ गलत , कोई निकाल ले ,
तो नींद उड़ा देते हैं , तनाव बढ़ाते हैं ,
मगर ये मैसेज ही , मुस्कानें दे जाते हैं ||
दोस्तों का प्यार , मिलता रहता है मैसेज से ,
मैसेज लंबी दूरियों को , खत्म करके ,
दोस्तों को पास बुलाते हैं , उनसे मुलाकात कराते हैं ||
No comments:
Post a Comment