कौन दे उत्तर ?
बहुत से सवाल , जगते हैं दिल - दिमाग में ,
मगर उनका उत्तर नहीं मिलता ,
सवाल सब जीवन के बारे में हैं ,
मगर उत्तर नहीं मिलता ||
कहाँ से मिलेंगे ये उत्तर ?
कौन देगा हमें ये उत्तर ?
ईश्वर देगा तो कब देगा ?
क्या होगा वो उत्तर ?
अगर ईश्वर देता तो , दिल - दिमाग में मिलता ||
सवाल हमारे अंदर क्यों जगे ?
अनगिनत सवालों में जिंदगी उलझी है ,
उन सवालों को सुलझाने के लिए ,
भी तो कोई चाहिए , वो कौन है ??
काश कोई मिल जाए , जो हमें ,
उत्तर सुझा दे , और हमें सुकून दे ,
आप भी तो कुछ बताओ दोस्तों ||