Wednesday, March 4, 2026

HEY RACHNAAKAAR ( AADHYAATMIK )

 

                     हे रचनाकार 

 

दुनिया के दुःख , दर्दों को दूर कर देना  ,

सभी के आँचल में  , सुख भर देना  ,

सुन रचना करने वाले  , संसार चलाने वाले   || 

 

मानव गलतियों का पुतला है  ,

सिर्फ अपना सुख ही चाहता है  ,

तुम उसकी बुद्धि को , कर दो विकसित  ,

सुन रचना करने वाले  , संसार चलाने वाले   || 

 

मानव खुद ना समझेगा , 

उसको समझाना पड़ेगा , हे रचनाकार  ,

जब मानव समझ जाएगा  ,

तभी तो वह इंसान कहलाएगा  ,

और दुनिया को सुंदर बना लेगा   || 

 

No comments:

Post a Comment