यादों की दुनिया
ये है सपनों की दुनिया दोस्तों ,
सुंदर सी दुनिया , प्यारी सी दुनिया ,
बचपन में सुनी दादी - नानी की ,
कहानियों से भरपूर दुनिया ||
दिल में आज तक बसी ये दुनिया ,
बंद आँखों से दिखाई देती ये दुनिया ,
दिल - ओ - दिमाग के , कोनों में बसी दुनिया ,
मुस्कुराहटों और खिलखिलाहटों ,
से गूँजती ये प्यारी दुनिया ||
आओ मेरे बचपन के दोस्तों ,
उसी पुरानी दुनिया के आँगन में ,
उन्हीं पुराने खेलों को फिर से खेलो ,
यादों में बसे वही खेल ,
पुकार - पुकार कर बुला रहे हैं दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment