विचारों से ही
सुंदर से सुंदरतम तक , फूलों से चमन तक ,
कदमों को बढ़ाते जाओ दोस्तों ,
रंगों से इंद्रधनुष तक , धरा से गगन तक ,
रुको ना बढ़ते जाओ दोस्तों ||
अधिक से अधिकतम तक , फूलों से महक तक ,
महक से महकते जाओ दोस्तों ,
तितलियों की फर - फर तक , बच्चों की दौड़ तक ,
तुम भी दौड़ लगाते जाओ दोस्तों ||
पहाड़ों की कंदराओं तक , नदिया के उद्गम से सागर तक ,
तुम भी बहते जाओ दोस्तों ,
पंछियों के घोंसलों तक , पंछियों की ऊँची उड़ान तक ,
कोशिश करके उड़ते जाओ दोस्तों ,
पंखों से ना सही , विचारों से ही दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment