जोड़ कर
अक्षरों ने जो दी आवाज , हम भी आ गए ,
अक्षरों को जोड़ - जोड़ कर , हमने शब्द बनाए ,
उनका भी ज्ञान बढ़ा दोस्तों , हमारा भी बढ़ा दोस्तों ||
शब्दों ने हमको घेरा , और बोले हमसे ,
हमको भी जोड़ो , और कुछ करो ,
हम भी मुस्काए , शब्दों से गीत बनाए दोस्तों ||
उन गीतों को लय और , ताल में बाँधा ,
उन गीतों को गुनगुनाया , जीवन मुस्कुराया ,
तो मुस्कुराते चलो , गुनगुनाते चलो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment