रक्षक
हर समय में , हर परिस्थिति में , देश की रक्षा करने ,
कोई ना कोई तो , आगे को बढ़ता है ,
वही है देश का रक्षक , जो रक्षा सबकी करता है ||
हर रक्षक ना होता सीमा पर ,
हर रक्षक ना दुश्मन से लड़ता ,
अंदर रहकर जो देश को ,ईमानदारी से चलाए ,
जो देशवासियों को , चैन की नींद दें ,
सारे देशवासियों का जीवन ,सुखमय बना दें ||
देशवासियों के लिए , रोजमर्रा की सहूलियतें ,
अधिकार , जीवनोपयोगी सभी वस्तुएँ ,
सभी आराम दिलाने में सहायता ,
सभी को बराबरी का और सम्मान पूर्ण जीवन ,
दिलाने में सहायता करने वाले भी ,
देश के रक्षक हैं , देश के रक्षक हैं ||
No comments:
Post a Comment