प्यार भर लो
जिंदगी हरा देती है मृत्यु को ,
जिंदगी हमेशा जन्म से जुड़ी रहती है ,
जन्म और मृत्यु का नाता , आपस में जुड़ा है ||
अच्छे स्वास्थ्य और बीमारी भी , आपस में जुड़े हुए हैं ,
अच्छा स्वास्थ्य हो तो , बीमारी दूर ही रहती है ,
और बीमार रहने वाले का , स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता ||
आँखों में आँसू आएँगे ,
तो होठों पर मुस्कान नहीं आएगी ,
और मुस्कान तो तभी आएगी , जब आँखों में ,
उदासी नहीं खुशी की चमक होगी ||
दिल प्यार की धड़कन होगी ,
तभी नफरतों के लिए जगह नहीं होगी ,
तो प्यार की धड़कन को दिल में ,
भर लो दोस्तों , प्यार - प्यार - प्यार -प्यार भर लो ||
No comments:
Post a Comment