इत्तफाक
जिंदगी में रंगों के साथ , इत्तफाक भी होते हैं ,
रंगों से खुश्बुएँ भरती हैं दोस्तों ,
इत्तफाक अचानक खुशी भरते हैं ,
दोनों ही हमें खुशियों का खजाना देते हैं ||
कुछ इत्तफाक से , और कुछ मेहनत से ,
जब सपना हकीकत बनता है ,
तो हम मुस्कानों की चाशनी में , डूब जाते हैं ,
और जिंदगी का स्वाद बढ़ा देते हैं ||
तो आओ दोस्तों ,
जिंदगी को सुंदर बना लो ,
प्यार से सपने पूरे कर लो ,
राह फूलों से भरी हों या नहीं ,
होठों पे मुस्कानें सजा लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment