Saturday, November 21, 2026

AVKAASH ( JIVAN )


                    अवकाश 


चाहिए थोड़ा सा  , अवकाश चाहिए  ,

मेरे दोस्तों ये मेरी  , बात मानिए  ,

मेरी लेखनी को भी थोड़ा  , आराम चाहिए  ,

चाहिए  थोड़ा  -----  || 


जल्दी ही फिर मिलूँगी  , ज्यादा नहीं रुकूँगी  ,

दोस्तों से दूर कैसे  , ज्यादा समय रुकूँगी  ?

आऊँगी मैं जल्दी  , यहीं पर मैं मिलूँगी  ,

मेरी बात पर तुम दोस्तों  , विश्वास कीजिए  ,

चाहिए थोड़ा  -----  || 


अपने दिल में बसे प्यार को  ,ऐसे ही तुम रखना  ,

मैं कुछ समय बाद आऊँगी  , तब प्यार तुम लुटाना  ,

मैं भी अपना प्यार , तुम सब पर लुटाऊँगी  ,

मगर अभी तो थोड़ा सा  , अवकाश चाहिए  ,

चाहिए थोड़ा  ----- || 


VASUNDHARAA ( JIVAN )


                      वसुंधरा 


हरी - भरी  वसुंधरा तो दोस्तों  , है बहुत धनवान  ,

वसुंधरा ने छिपा रखा है  , बहुत बड़ा खजाना  ,

 धीरे - धीरे देती रहती है , मानव मात्र को  ,

धीरे - धीरे लेता रहता है  , मानव वह खजाना   || 


धरा के अंदर छिपा खजाना ,मानव ने निकाला धीरे - धीरे  ,

धरा तो फिर से बना सकती है  , वही खजाना  ,

फिर से वह वैसी ही धनवान  , बन सकती है ,

वह अपने खजाने से  , सिर्फ देना ही जानती है   || 


कुछ खनिजों के जरिए , कुछ रत्नों के जरिए  ,

कुछ है हवा और  , कुछ है पानी  ,

सब कुछ शुद्ध , मिला है धरा से  ,

मानव ने सब बर्बाद किया  , प्रदूषित किया   || 


धरा ने फसलों का , चक्र चलाया  ,

मानव को खाना , कपड़ा , मकान पहुँचाया ,

जंगलों की भरमार दी , सारी वस्तुओं का व्यापार दिय

मानव आज भी , धरा से ले कर ही ,

दोस्तों अपना खजाना भरे जा रहा है  ,

भरे जा रहा है दोस्तों   || 


Thursday, November 19, 2026

TUMANE JO ( PREM )


                    तुमने जो 


तुम जो हो मेरे साथ  , 

तभी तो ये कदम आगे बढ़े  हैं  ,

तुम जो हो मेरे साथ  ,

 तभी तो ये नाते जुड़े हैं   || 


तुम जो रंग लाए हो  ,

 तभी तो मैं इंद्रधनुष रच पाई हूँ  ,

तुमने जो फूल खिलाए  हैं  , 

तभी तो मैं चमन सजा पाई हूँ  || 


तुमने जो कागज , कलम जुटाए हैं  , 

तभी तो मैं कलम चला पाई हूँ  ,

तुमने जो शब्द जुटाए हैं  ,

तभी तो मैं गीत रच पाई हूँ   || 


तुमने जो मेरे दोस्त बुलाए  हैं  ,

तभी तो मैं महफिलें सजा पाई हूँ  ,

तुमने जो संगीत से मिलाया है  ,

तभी तो मैं गुनगुना पाई हूँ  ,

तभी तो मैं ठुमका लगा पाई हूँ  ,लहरा पाई हूँ  ,

तभी तो मैं ठुमका लगा पाई हूँ , लहरा पाई हूँ   || 


GANPATI BAPPAA ( AADHYAATMIK )


                          गणपति बप्पा  


ब्रह्मा ने संसार बनाया , विष्णु ने उसे चलाया  ,

शिव ने रक्षा का काम किया  , 

शिव के होते कोई नहीं कर सकता  ,

संसार का बाल भी   बाँका  ,

शिव ने प्यार से अपने , भक्तों के मन में झाँका  || 


शिव की संगिनी बनीं  , जब गौरा  ,

दुर्गा का रूप उन्होंने लिया , संसार की रक्षा करने  ,

लगीं ही रहतीं ,वो मानव की झोली, खुशियों से भरने   || 


पुत्र इनके तो  , बड़े हैं दाता  , खुशियाँ देने वाले  ,

बप्पा सभी बुलाते उनको  , जीवन देने वाले ,

गणपति बप्पा  झोली भरते सबकी , कोई ना खाली जाए  ,

हर कोई उनके दरबार में  , आशीष में सब  पाए   || 


Wednesday, November 18, 2026

JAL - JIVAN ( JIVAN )


                        जल - जीवन 


नदिया चले , चले रे धारा  , तुझको चलना होगा   ,

जब नदिया , धारा सब चलते  हैं , तो हमें भी चलना ही है  ,

रुकना जिंदगी नहीं है  , जिंदगी का नाम ही चलना है   || 


नदिया और धारा , चलायमान हैं  , पानी , जल निर्जीव हैं  ,

मगर इनके बिना , जीवन निर्जीव हो जाएगा  , 

जीवंत नहीं होगा   || 


जीवन जन्में जल में  , जीवन पनपे जल में  ,

जल को लो तुम अपनाय  , अपना उसे बनाय  ,

जल को तुम सहेज लो , व्यर्थ ना उसे बहाय   || 


जल का ही दूजा नाम जीवन है  ,

तुम जल जैसा बन जाओ  , जैसे जल जीवन देता  ,

तुम भी वही राह अपनाओ  , दूजों को जीवन देते जाओ   || 


Monday, November 16, 2026

AAJ ( JIVAN )


                             आज 


बीते पलों ने आवाज दी  , मुड़कर देखो तो जरा  ,

हम रुके कुछ पल  , और  सोचा  हमने जरा  ,

बीते पल तो बीत चुके  , कुछ भी बदले  ना जरा  ,

जैसे बीते वो पल  , वैसे ही रहेंगे जरा   || 


आने वाले कल ने कहा  , मत मुड़ो  पीछे आगे देखो  ,

सोचो आगे क्या करोगे  ? तो आगे ही देखो  ,

हम सोच में डूब गए  , क्या करेंगे आगे   ?

मगर   समझ ना आया दोस्तों  , क्या और कैसे करेंगे आगे  ?? 


आज ने कहा , क्यों देखोगे पीछे , और क्यों देखो आगे  ?

समय के पीछे ना पड़ो  , ना दौड़ो पीछे , ना दौड़ो आगे  ,

मुझे अपना लो दोस्तों  , मैं हूँ आज  , मुझे पकड़ो  ,

लाओ होठों पर मुस्कान  , जी  लो  , जी  भर के  आज   || 


Sunday, November 15, 2026

SHAKTI - PUNJ ( JIVAN )


                     शक्ति - पुंज 


ये है मुंबई नगरिया  , तुम देखो दोस्तों  ,

ये है सपनों की नगरिया  , तुम देखो  दोस्तों  || 


सपने यहाँ पर जगते हैं  , सपने यहाँ पर पलते हैं  ,

तो सपने तुम यहाँ पर  , पूरे करो दोस्तों   || 


कुछ लोग इस नगरी में  ,

जिंदगी के उस मोड़ पर ,  साथ देते हैं  ,

जब जिंदगी थकने लगती है  ,

दूसरों  का साथ माँगती  है  ,

वह है अधाता ट्रस्ट  , उनसे जुड़ो दोस्तों   || 


ये अधाता की दुनिया है दोस्तों  ,

अधाता है एक , शक्ति - पुंज दोस्तों   ,

साथ ही अधाता है  , सुंदर - कुंज दोस्तों  ,

जुड़ता है जो इसके साथ  ,

जानदार और शानदार बन जाता है   || 


उसमें दिल - ओ - दिमाग , तरोताजा होते हैं  ,

तनाव दूर करके  होंठ  ,  मुस्का देते हैं   ,

तो आओ दोस्तों  , उनसे जुड़ो  दोस्तों  || 


जिन्होंने इसको जन्म दिया ,

और जो इसको संचालित करते हैं  ,

उन सभी को हमारा  , नमन है दोस्तों  ,

तो आगे बढ़ो और  ,इससे जुड़ जाओ दोस्तों   || 


अधाता ट्रस्ट है  , मुंबई की जान , 

ये बढ़ाता है  , मुंबई की शान  ,

तो तुम भी उससे जुड़कर के  ,

जानदार और शानदार , बन जाओ दोस्तों   || 






Saturday, November 14, 2026

RAAHEN ( JIVAN )


                        राहें 


जीवन में राहें  , बहुत सी मिलती  हैं  ,

उनमें कोई आसान हैं  , कोई मुश्किल हैं  ,

कोई राह उजियाली है  , तो कोई अँधियारी  ,

मगर दोस्तों दौड़ चलो  , हर राह पूरी पार करो   || 


पार जब कर लोगे  , तो होठों पर मुस्कान खिलेगी  ,

मुस्कान को खिलखिलाहट में  , बदल लो दोस्तों  ,

दोस्तों के साथ मिलकर  , खिलखिलाहट सबसे सुंदर है  ,

तो जीवन को सुंदर  , बना लो दोस्तों   || 


लगन से हर राह  , पार कर जाओ दोस्तों   ,

हर राह करने का तरीका  , लगन से होकर जाता है  ,

लगन से ही हर समस्या  ,  हल हो जाती है   ,

दोस्तों का प्यार ही  , हर मंजिल पर पहुँचाता  है   || 


Friday, November 13, 2026

KEEMAT CHUKAA SAKOGEY ? ( KSHANIKAA )


                     कीमत चुका सकोगे   ?


कीमत हर चीज की  , नहीं होती दोस्तों  ,

मकान की कीमत होती है  , मगर घर की नहीं   ,

मकान को कोई भी  ,  बना सकता है दोस्तों  , 

मगर घर तो अपने  , परिवार से बनता है दोस्तों   ||  


चमन खरीदने में  , फूलों की कीमत होती है  ,

मगर क्या महक की  , कीमत होती दोस्तों  ?

क्या चमन में उड़ती , रंग - बिरंगी  ,

तितलियों की कीमत , होती है दोस्तों   ?? 


खाने की कीमत , चुका सकते हो तुम दोस्तों  ,

क्या भूख की कीमत , तुम चुका पाओगे   ?

क्या स्वाद की कीमत  , तुम चुका पाओगे दोस्तों  ?? 


रंगों की कीमत तो  , तुम चुका दोगे दोस्तों  ,

रंगीन तस्वीरें भी कीमत देकर , बनवा सकोगे  ,

मगर क्या तस्वीरों में , सुंदरता जगा सकोगे  ?

उन तस्वीरों  प्रति क्या तुम  ,

अहसास जगा सकोगे  दोस्तों    ??  


Thursday, November 12, 2026

JO CHAAHO ( PREM )


                       जो चाहो  


जिंदगी में जो करना है  , वो करो दोस्तों   ,

जो पहनना है  , वो पहनो दोस्तों  ,

जो कहना हो  , वो कहो दोस्तों   ,

मतलब  यह   है  ------  ,

कि जो चाहो वही  , हासिल करो दोस्तों    || 


मगर जो कुछ  करो , मुस्कुरा कर करो  ,

कभी भी  तनाव में  , मत जिओ दोस्तों  ,

कड़वी  लगी बातों को  , दिल में मत बसाओ  ,

दिल में बसी हुई बातें तो  , मीठी हों  दोस्तों   || 


हर कदम अपनी पसंद से  , बढ़ाओ  दोस्तों  ,

वही कदम तुम्हें अपनी  , मंजिल  दिलाएगा   ,

तो उसी कदम को  , मजबूती से उठाओ  ,

दोस्तों कदमों को   , मुस्का कर  बढ़ाओ   ||  


जीवन में कदम तो  , बढ़ते रहेंगे  दोस्तों   ,

चाहत को भी उनके  , साथ बढ़ा लो   ,

चाहतों का कारवां  तो  , बढ़ता ही है दोस्तों  ,

उसी कारवां  को  , दौड़ने दो  दोस्तों   ||  


Wednesday, November 11, 2026

AASHAAEN ( JIVAN )


                         आशाएँ 


आशाएँ जीवन बनाती हैं  , वो जीवन जो आगे आएगा  ,

आशाओं के पहियों पर  , गाड़ी आगे को चलाएगा  ,

हमारे जीवन के चमन को  , फूलों से भर के महकाएगा   || 


आशाओं की डोर से  , हमारा दिल बँधा रहता है  ,

उन्हीं आशाओं से हमारा दिल  ,

दिमाग का मार्ग प्रशस्त करता है   ,

दिमाग भी हमारे दिल की  , राह पर निकल पड़ता है   || 


हमारे दोनों हाथ एक - दूजे का  , साथ जब पाते हैं  ,

तो पूरी ताकत से सभी  , कार्यों को पूर्ण कर पाते हैं  ,

साथ में जब आशाओं की  , ताकत मिल जाती है  ,

तब जीवन में कठिन से कठिन , काम भी पूर्ण हो जाते हैं  || 


Tuesday, November 10, 2026

JINDGII ( JIVAN )


                        जिंदगी 


जिंदगी ने दी  जब , जिंदगी को  आवाज  ,

जिंदगी चली आई दोस्तों , जिंदगी के आँगन में  ,

जिंदगी ने मुस्कानें बख्शीं  , जिंदगी के होठों पे  ,

तो आओ दोस्तों ,अपनी जिंदगी को,मुस्कानों से सजाओ   || 


ये जिंदगी हमारी है , मुस्कानें सजीं हैं होठों पे  ,

हमारी जिंदगी की मुस्कान ने ,सजाया है जिंदगी को  ,

दोस्तों की महफिल को दोस्तों  ,

सजा लो जिंदगी की मुस्कानों  से  || 


जिंदगी गुनगुनाती है , मुस्कानों के साथ  ,

जिंदगी मुस्कुराती है , दोस्तों का थाम कर हाथ  ,

जिंदगी खिलखिलाती है  , महफिल में दोस्तों की  ,

जिनका छोड़ना कभी ना हाथ   ||  


तो मुस्कुराओ जिंदगी , गुनगुनाओ जिंदगी  ,

सभी के आँगन को , जिंदगी के सुरों से सजा लो ,

तभी तो जिंदगी का आँगन  , सुर - ताल से सजेगा  ,

और जिंदगी के होंठ  , मुस्कानों से सजेंगे  ,

आओ दोस्तों  सजो और सजा लो  ,

मुस्कुराओ और गुनगुना  लो दोस्तों   || 


Monday, November 9, 2026

VISHWA - BANDHUTV ( PREM )


                   विश्व - बंधुत्व  


सैंकड़ों बरस पहले ही  , प्यार के बीज बोए गए थे  ,

जिनके लिए भारत भूमि  को  , स्वस्थ पाया गया था  ,

मगर आज भारत की माटी  , क्या उपयुक्त है   दोस्तों  ?? 


माटी के गुण वही हैं  , या बदल गए उसके गुण  ?

अगर उसके गुण बदल गए हैं तो ,बीज कैसे उगेंगे दोस्तों  ?

हमें भारत भूमि को उपजाऊ , बनाना होगा दोस्तों   || 


जब प्यार की फसल  , लहलहाएगी हमारे देश में  ,

तो पूरा देश मुस्कुराएगा  , गुनगुनाएगा दोस्तों  ,

पूरे देश में भाई - चारा , लहलहाएगा दोस्तों  ,

उसे हम विदेशों में भी  , एक्सपोर्ट करके  ,

विश्वबंधुत्व को  , बढ़ावा देंगे दोस्तों  ,

पूरा विश्व प्यार के , सागर में डूब जाएगा   || 

 

Sunday, November 8, 2026

MITRATAA ( PREM )


                        मित्रता  


मित्रता सबसे सुंदर  ,  रिश्ता है यारों   ,

ना जन्म का रिश्ता , ना ईश्वर का बनाया  रिश्ता  ,

ना रक्त का   रिश्ता , ना पारिवारिक रिश्ता    ||    


मित्र हम खुद चुनते हैं  यारों  ,

जिनसे हमारे दिल मिल जाते हैं  ,

वही हमारे मित्र बन   जाते  हैं  ,

मित्रों के साथ हम अपने ,

सुख - दुःख बाँटते हैं  ,

अपने दिल की सभी बातों में  ,

भागीदारी करते हैं   || 


हमारी उदासियाँ , हमारी मुस्कानें  ,

सभी साँझी होती हैं  यारों  ,

हमारी खिलखिलाहटें  , हमारी महफिलें   ,

सभी साँझी  होती हैं यारों  ||  


तो हम  मित्रता को आजीवन निभाएँगे  ,

तो हम मित्रता को पूरी भावना के  ,

साथ निभाएँगे  यारों   ,

हर परिस्थिति में मित्रता के नियमों का  ,

पालन करेंगे यारों   ||  


DEEPAVALI ( PREM )


                         दीपावलि 


कार्त्तिक मास की अमावस्या का दिन  ,

इस दिन चाँद गगन से गायब होता है   ,

रात अंधकार  में  डूबी हुई    ,

मगर इस मास की अमावस्या खास है  ,

आज हम दीपावलि मना रहे हैं दोस्तों   || 


हमारे दीपों की रोशनी की  ,

जगमगाहट में रात झिलमिल हो उठी है  ,

दोस्तों ये जगमगाहट  , ये झिलमिल जरूरी है  ,

रात के अंधकार को दूर करना जरूरी है   || 


आज की रात में जलते दीपों की  ,

जगमगाहट सभी मानवों के जीवन में  ,

खुशियाँ लाए , राहें जीवन की जगमगाए  ,

तो दोस्तों समेट लो  , इस सब को  ||  


 हर  साल दीपावलि आती है  ,

तारों की तरह दीपक जगमगाते  हैं   ,

सब ओर खुशियाँ बिखराते हैं  ,

तो आओ दोस्तों मिलकर  , 

खुशी से दीपावलि मनाते हैं   || 


Friday, November 6, 2026

LEKHANII ( JIVAN )


                         लेखनी 


हर लेखनी लिख सकती है दोस्तों  ,

कोई लेखनी कविता , कहानी लिखती है   ,

कोई लेखनी यादों की याद दिलाती है  ,

आज पत्र लेखन तो बंद ही हो गया है   || 


पुलिस वाले , पुलिस स्टेशन में शिकायतें लिखती है  ,

अदालतों में फैसले लिखे जाते हैं  ,

स्कूलों में विद्यार्थी कक्षा कार्य ,

और गृहकार्य लिखते हैं   ,

परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिखते  हैं   || 


अध्यापक विद्यार्थियों का किया कार्य  जाँचने  ,

परीक्षाओं की उत्तर - पुस्तिकाएँ  ,

जाँचने का कार्य करते हैं  ,

प्रत्येक का कार्य अलग है  ,

लेखनी का कार्य अलग है    || 


देश की सरकारों का  ,कार्य अलग होता है  ,

सुरक्षा कर्मचारियों का  , कार्य अलग होता है  ,

उनकी लेखनी भी अलग  , तरह से कार्य करती है   ||  


  

Thursday, November 5, 2026

HAVAA -- HAVAAII ( JIVAN )


                        हवा -- हवाई 


दोस्तों मैं तो हूँ  , हवा - हवाई  ,

वैसे तो यह बात है  , सुनी - सुनाई  ,

इसमें तो शायद नहीं  , कोई सच्चाई  ,

फिर भी मैं बिल्कुल  , नहीं घबराई   ,

आगे , आगे और आगे , ही बढ़ती आई   || 


हमने तो दोस्तों ईमानदारी , से की कमाई  ,

और जीवन की गाड़ी ,  आगे बढ़ाई  ,

हर कदम पर हमने  , सफलता  पाई    ,

तभी तो मंजिल हमारे  , पास आई  ,

हमने दोस्तों मुस्का कर  , मंजिल अपनाई   || 


अपनी मुस्कानें तो  ,  हमने बढ़ाईं  ,

दूजों की भी हमने  , मुस्कानें  बढ़ाईं  ,

ईश्वर के सामने जब किसी ने भी   , झोली फैलाई  ,

तभी तो सभी ने अपनी  , झोली भरी पाई  ,

उसी से सबने अपनी  , जिंदगी की गाड़ी चलाई   || 


Wednesday, November 4, 2026

LAHARON KAA HAAR ( RATNAAKAR )


                   लहरों  का  हार  


मैंने शहर तो देखे  हैं , हरियाला गाँव नहीं देखा   ,

मैंने सागर तो देखे हैं  , नदियों का संगम नहीं देखा  ,

सागर की लहरें तो देखी हैं ,उसका घर - द्वार नहीं देखा  || 


सागर तो रत्नाकर है  , उसके गर्भ में रत्न छिपे ,

दुनिया भर के खजाने , सागर के गर्भ में छिपे  ,

मैंने सागर तो देखे हैं  , रत्नाकर नहीं देखा    || 


रत्नाकर बुला ले कभी तो  , मुझको अपने घर  ,

मैं भी तो देखूँ अपने  , दोस्त का सुंदर घर  ,

मैंने लहरें तो देखी  हैं  , लहरों का हार नहीं देखा  ,

लहरों का हार नहीं देखा  , लहरों का हार नहीं पहना   || 


Tuesday, November 3, 2026

THIRAKANEY DO ( PREM )


                 थिरकने दो 


जिंदगी की राहें , कभी फूलों भरी मिलती हैं  ,

और कभी यही राहें  , काँटों भरी मिलती हैं  ,

दोनों पर हमने ही , कदम बढ़ाने हैं दोस्तों   || 


कभी दिल मुस्कानों में  , डूबा रहता है  ,

और कभी यही दिल  , उदासी में डूबा रहता है  ,

दोनों ही समय यह दिल  , धड़कता ही है दोस्तों   || 


कभी होठों पर नगमें  , मचलते हैं   ,

कभी पैर अपने आप ही , थिरकते हैं   ,

इन दोनों समय पर  , हम नाच उठते ,

और गुनगुना उठते हैं  दोस्तों   ||  


ये गीत मेरे दिल की , धड़कन है दोस्तों  ,

ये शब्द मेरे दिल की  , आवाज हैं दोस्तों   ,

तो दोस्तों मेरे होठों को  , मुस्कुराने दो  ,

मेरे पैरों को   ,  थिरकने  दो दोस्तों   ||  


Monday, November 2, 2026

PANKH UDHAAR ( JALAD AA )


                        पंख उधार 


कोई तो दे दे पंख उधार  , मैं उड़ जाऊँ बदरा पार ,

बदरा की डोली में  , मैं हो जाऊँ सवार   ,

कोई तो  ------   || 


गगना में  चमकते चंदा , तारों को मैं देखूँ  ,

उन चंदा - तारों को मैं  , अपनी चूनर में भर लूँ  ,

फिर पहन के उस चूनर को , मैं इठलाती घूमूँ  ,

कोई तो   --------   || 


बदरा के पास ही , मिले बहुत से पंछी ,

दो क्या , दस क्या , बीस पंख तू ले ले  ,

फिर उड़ चल हमरे साथ  , हम खेलेंगे बदरा पार  ,

कोई तो  --------   || 


तुमने पंख दिए जो मुझको  , किया बहुत अहसान  ,

कभी ना भूलूँगी मैं  , ये सुंदर अहसान  ,

जीवन की सुंदर राहें  , फिर हो जाएँगी पार  ,

कोई तो   --------   || 


दिए जो तुमने पंख उधार  , मैं उड़ आई बदरा पार  ,

उड़ आई  मैं उड़ आई  , उड़ आई बदरा पार   ||  


Sunday, November 1, 2026

DIL KHO GAYAA (GEET )


                   दिल खो गया 


कुछ तो हुआ है  , कुछ हो गया है  ,

प्यार की राह में , दिल खो गया है   || 


जिंदगी अपनी , डूबी है प्यार में  ,

जिंदगी खिली है  , अब की बहार में  ,

दिल भी महका है  , अब की बहार में  ,

महकने से ये दिल  , बहक  सा गया है   || 


रंग आँचल में ,  सिमट से गए हैं   ,

फूल आँचल में  , देखो भर गए हैं  ,

आँचल भी मेरा  , चमन बन गया है   || 


रात तारों से  , जगमगा गई है   ,

नींद भी पलकों में  , अंदर आ गई है  ,

मेरा हर सपना  ,  सच हो गया है   ||