दीपावलि
कार्त्तिक मास की अमावस्या का दिन ,
इस दिन चाँद गगन से गायब होता है ,
रात अंधकार में डूबी हुई ,
मगर इस मास की अमावस्या खास है ,
आज हम दीपावलि मना रहे हैं दोस्तों ||
हमारे दीपों की रोशनी की ,
जगमगाहट में रात झिलमिल हो उठी है ,
दोस्तों ये जगमगाहट , ये झिलमिल जरूरी है ,
रात के अंधकार को दूर करना जरूरी है ||
आज की रात में जलते दीपों की ,
जगमगाहट सभी मानवों के जीवन में ,
खुशियाँ लाए , राहें जीवन की जगमगाए ,
तो दोस्तों समेट लो , इस सब को ||
हर साल दीपावलि आती है ,
तारों की तरह दीपक जगमगाते हैं ,
सब ओर खुशियाँ बिखराते हैं ,
तो आओ दोस्तों मिलकर ,
खुशी से दीपावलि मनाते हैं ||
No comments:
Post a Comment