Wednesday, November 4, 2026

LAHARON KAA HAAR ( RATNAAKAR )


                   लहरों  का  हार  


मैंने शहर तो देखे  हैं , हरियाला गाँव नहीं देखा   ,

मैंने सागर तो देखे हैं  , नदियों का संगम नहीं देखा  ,

सागर की लहरें तो देखी हैं ,उसका घर - द्वार नहीं देखा  || 


सागर तो रत्नाकर है  , उसके गर्भ में रत्न छिपे ,

दुनिया भर के खजाने , सागर के गर्भ में छिपे  ,

मैंने सागर तो देखे हैं  , रत्नाकर नहीं देखा    || 


रत्नाकर बुला ले कभी तो  , मुझको अपने घर  ,

मैं भी तो देखूँ अपने  , दोस्त का सुंदर घर  ,

मैंने लहरें तो देखी  हैं  , लहरों का हार नहीं देखा  ,

लहरों का हार नहीं देखा  , लहरों का हार नहीं पहना   || 


No comments:

Post a Comment