Thursday, November 19, 2026

TUMANE JO ( PREM )


                    तुमने जो 


तुम जो हो मेरे साथ  , 

तभी तो ये कदम आगे बढ़े  हैं  ,

तुम जो हो मेरे साथ  ,

 तभी तो ये नाते जुड़े हैं   || 


तुम जो रंग लाए हो  ,

 तभी तो मैं इंद्रधनुष रच पाई हूँ  ,

तुमने जो फूल खिलाए  हैं  , 

तभी तो मैं चमन सजा पाई हूँ  || 


तुमने जो कागज , कलम जुटाए हैं  , 

तभी तो मैं कलम चला पाई हूँ  ,

तुमने जो शब्द जुटाए हैं  ,

तभी तो मैं गीत रच पाई हूँ   || 


तुमने जो मेरे दोस्त बुलाए  हैं  ,

तभी तो मैं महफिलें सजा पाई हूँ  ,

तुमने जो संगीत से मिलाया है  ,

तभी तो मैं गुनगुना पाई हूँ  ,

तभी तो मैं ठुमका लगा पाई हूँ  ,लहरा पाई हूँ  ,

तभी तो मैं ठुमका लगा पाई हूँ , लहरा पाई हूँ   || 


No comments:

Post a Comment