कीमत चुका सकोगे ?
कीमत हर चीज की , नहीं होती दोस्तों ,
मकान की कीमत होती है , मगर घर की नहीं ,
मकान को कोई भी , बना सकता है दोस्तों ,
मगर घर तो अपने , परिवार से बनता है दोस्तों ||
चमन खरीदने में , फूलों की कीमत होती है ,
मगर क्या महक की , कीमत होती दोस्तों ?
क्या चमन में उड़ती , रंग - बिरंगी ,
तितलियों की कीमत , होती है दोस्तों ??
खाने की कीमत , चुका सकते हो तुम दोस्तों ,
क्या भूख की कीमत , तुम चुका पाओगे ?
क्या स्वाद की कीमत , तुम चुका पाओगे दोस्तों ??
रंगों की कीमत तो , तुम चुका दोगे दोस्तों ,
रंगीन तस्वीरें भी कीमत देकर , बनवा सकोगे ,
मगर क्या तस्वीरों में , सुंदरता जगा सकोगे ?
उन तस्वीरों प्रति क्या तुम ,
अहसास जगा सकोगे दोस्तों ??
No comments:
Post a Comment