राहें
जीवन में राहें , बहुत सी मिलती हैं ,
उनमें कोई आसान हैं , कोई मुश्किल हैं ,
कोई राह उजियाली है , तो कोई अँधियारी ,
मगर दोस्तों दौड़ चलो , हर राह पूरी पार करो ||
पार जब कर लोगे , तो होठों पर मुस्कान खिलेगी ,
मुस्कान को खिलखिलाहट में , बदल लो दोस्तों ,
दोस्तों के साथ मिलकर , खिलखिलाहट सबसे सुंदर है ,
तो जीवन को सुंदर , बना लो दोस्तों ||
लगन से हर राह , पार कर जाओ दोस्तों ,
हर राह करने का तरीका , लगन से होकर जाता है ,
लगन से ही हर समस्या , हल हो जाती है ,
दोस्तों का प्यार ही , हर मंजिल पर पहुँचाता है ||
No comments:
Post a Comment