शक्ति - पुंज
ये है मुंबई नगरिया , तुम देखो दोस्तों ,
ये है सपनों की नगरिया , तुम देखो दोस्तों ||
सपने यहाँ पर जगते हैं , सपने यहाँ पर पलते हैं ,
तो सपने तुम यहाँ पर , पूरे करो दोस्तों ||
कुछ लोग इस नगरी में ,
जिंदगी के उस मोड़ पर , साथ देते हैं ,
जब जिंदगी थकने लगती है ,
दूसरों का साथ माँगती है ,
वह है अधाता ट्रस्ट , उनसे जुड़ो दोस्तों ||
ये अधाता की दुनिया है दोस्तों ,
अधाता है एक , शक्ति - पुंज दोस्तों ,
साथ ही अधाता है , सुंदर - कुंज दोस्तों ,
जुड़ता है जो इसके साथ ,
जानदार और शानदार बन जाता है ||
उसमें दिल - ओ - दिमाग , तरोताजा होते हैं ,
तनाव दूर करके होंठ , मुस्का देते हैं ,
तो आओ दोस्तों , उनसे जुड़ो दोस्तों ||
जिन्होंने इसको जन्म दिया ,
और जो इसको संचालित करते हैं ,
उन सभी को हमारा , नमन है दोस्तों ,
तो आगे बढ़ो और ,इससे जुड़ जाओ दोस्तों ||
अधाता ट्रस्ट है , मुंबई की जान ,
ये बढ़ाता है , मुंबई की शान ,
तो तुम भी उससे जुड़कर के ,
जानदार और शानदार , बन जाओ दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment