लेखनी
हर लेखनी लिख सकती है दोस्तों ,
कोई लेखनी कविता , कहानी लिखती है ,
कोई लेखनी यादों की याद दिलाती है ,
आज पत्र लेखन तो बंद ही हो गया है ||
पुलिस वाले , पुलिस स्टेशन में शिकायतें लिखती है ,
अदालतों में फैसले लिखे जाते हैं ,
स्कूलों में विद्यार्थी कक्षा कार्य ,
और गृहकार्य लिखते हैं ,
परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिखते हैं ||
अध्यापक विद्यार्थियों का किया कार्य जाँचने ,
परीक्षाओं की उत्तर - पुस्तिकाएँ ,
जाँचने का कार्य करते हैं ,
प्रत्येक का कार्य अलग है ,
लेखनी का कार्य अलग है ||
देश की सरकारों का ,कार्य अलग होता है ,
सुरक्षा कर्मचारियों का , कार्य अलग होता है ,
उनकी लेखनी भी अलग , तरह से कार्य करती है ||
No comments:
Post a Comment