मित्रता
मित्रता सबसे सुंदर , रिश्ता है यारों ,
ना जन्म का रिश्ता , ना ईश्वर का बनाया रिश्ता ,
ना रक्त का रिश्ता , ना पारिवारिक रिश्ता ||
मित्र हम खुद चुनते हैं यारों ,
जिनसे हमारे दिल मिल जाते हैं ,
वही हमारे मित्र बन जाते हैं ,
मित्रों के साथ हम अपने ,
सुख - दुःख बाँटते हैं ,
अपने दिल की सभी बातों में ,
भागीदारी करते हैं ||
हमारी उदासियाँ , हमारी मुस्कानें ,
सभी साँझी होती हैं यारों ,
हमारी खिलखिलाहटें , हमारी महफिलें ,
सभी साँझी होती हैं यारों ||
तो हम मित्रता को आजीवन निभाएँगे ,
तो हम मित्रता को पूरी भावना के ,
साथ निभाएँगे यारों ,
हर परिस्थिति में मित्रता के नियमों का ,
पालन करेंगे यारों ||
No comments:
Post a Comment