हवा -- हवाई
दोस्तों मैं तो हूँ , हवा - हवाई ,
वैसे तो यह बात है , सुनी - सुनाई ,
इसमें तो शायद नहीं , कोई सच्चाई ,
फिर भी मैं बिल्कुल , नहीं घबराई ,
आगे , आगे और आगे , ही बढ़ती आई ||
हमने तो दोस्तों ईमानदारी , से की कमाई ,
और जीवन की गाड़ी , आगे बढ़ाई ,
हर कदम पर हमने , सफलता पाई ,
तभी तो मंजिल हमारे , पास आई ,
हमने दोस्तों मुस्का कर , मंजिल अपनाई ||
अपनी मुस्कानें तो , हमने बढ़ाईं ,
दूजों की भी हमने , मुस्कानें बढ़ाईं ,
ईश्वर के सामने जब किसी ने भी , झोली फैलाई ,
तभी तो सभी ने अपनी , झोली भरी पाई ,
उसी से सबने अपनी , जिंदगी की गाड़ी चलाई ||
No comments:
Post a Comment