गणपति बप्पा
ब्रह्मा ने संसार बनाया , विष्णु ने उसे चलाया ,
शिव ने रक्षा का काम किया ,
शिव के होते कोई नहीं कर सकता ,
संसार का बाल भी बाँका ,
शिव ने प्यार से अपने , भक्तों के मन में झाँका ||
शिव की संगिनी बनीं , जब गौरा ,
दुर्गा का रूप उन्होंने लिया , संसार की रक्षा करने ,
लगीं ही रहतीं ,वो मानव की झोली, खुशियों से भरने ||
पुत्र इनके तो , बड़े हैं दाता , खुशियाँ देने वाले ,
बप्पा सभी बुलाते उनको , जीवन देने वाले ,
गणपति बप्पा झोली भरते सबकी , कोई ना खाली जाए ,
हर कोई उनके दरबार में , आशीष में सब पाए ||
No comments:
Post a Comment