जिंदगी
जिंदगी ने दी जब , जिंदगी को आवाज ,
जिंदगी चली आई दोस्तों , जिंदगी के आँगन में ,
जिंदगी ने मुस्कानें बख्शीं , जिंदगी के होठों पे ,
तो आओ दोस्तों ,अपनी जिंदगी को,मुस्कानों से सजाओ ||
ये जिंदगी हमारी है , मुस्कानें सजीं हैं होठों पे ,
हमारी जिंदगी की मुस्कान ने ,सजाया है जिंदगी को ,
दोस्तों की महफिल को दोस्तों ,
सजा लो जिंदगी की मुस्कानों से ||
जिंदगी गुनगुनाती है , मुस्कानों के साथ ,
जिंदगी मुस्कुराती है , दोस्तों का थाम कर हाथ ,
जिंदगी खिलखिलाती है , महफिल में दोस्तों की ,
जिनका छोड़ना कभी ना हाथ ||
तो मुस्कुराओ जिंदगी , गुनगुनाओ जिंदगी ,
सभी के आँगन को , जिंदगी के सुरों से सजा लो ,
तभी तो जिंदगी का आँगन , सुर - ताल से सजेगा ,
और जिंदगी के होंठ , मुस्कानों से सजेंगे ,
आओ दोस्तों सजो और सजा लो ,
मुस्कुराओ और गुनगुना लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment