Saturday, November 21, 2026

AVKAASH ( JIVAN )


                    अवकाश 


चाहिए थोड़ा सा  , अवकाश चाहिए  ,

मेरे दोस्तों ये मेरी  , बात मानिए  ,

मेरी लेखनी को भी थोड़ा  , आराम चाहिए  ,

चाहिए  थोड़ा  -----  || 


जल्दी ही फिर मिलूँगी  , ज्यादा नहीं रुकूँगी  ,

दोस्तों से दूर कैसे  , ज्यादा समय रुकूँगी  ?

आऊँगी मैं जल्दी  , यहीं पर मैं मिलूँगी  ,

मेरी बात पर तुम दोस्तों  , विश्वास कीजिए  ,

चाहिए थोड़ा  -----  || 


अपने दिल में बसे प्यार को  ,ऐसे ही तुम रखना  ,

मैं कुछ समय बाद आऊँगी  , तब प्यार तुम लुटाना  ,

मैं भी अपना प्यार , तुम सब पर लुटाऊँगी  ,

मगर अभी तो थोड़ा सा  , अवकाश चाहिए  ,

चाहिए थोड़ा  ----- || 


No comments:

Post a Comment