मिल पाएँ
जब तुम देते हो आवाज दोस्तों ,
कदम दौड़ पड़ते हैं , तुम्हारी ओर दोस्तों ,
ये प्यार है हमारे , दिलों का दोस्तों ,
तभी तो मिलने को , तड़प उठते हैं दोस्तों ||
मगर राहों में ,रुकावटें आती हैं दोस्तों ,
उन रुकावटों को दूर करके ,
ना तुम पहुँच पाते हो दोस्तों ,
ना ही हम पहुँच पाते हैं दोस्तों ||
ईश्वर से यही प्रार्थना है दोस्तों ,
सभी रुकावटें दूर हों हमारी राहों से ,
और हम आपस में मिल पाएँ दोस्तों ,
हम आपस में मिल पाएँ दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment