Wednesday, March 25, 2026

PRANAAM ( DESH )

 

                              प्रणाम 

 

जय - जय हे  , जय - जय मातृ भूमि  ,

तुम को  शत - शत प्रणाम  , शत - शत प्रणाम   || 

 

तुमने ही हमको पाला  पोसा , इतना बड़ा किया  ,

ये सारा जग , ये प्यारा जहां , तुमने हमको दिया  ,

शत - शत तुम्हें प्रणाम , शत - शत तुम्हें प्रणाम   || 

 

ये संसार दिखाया हमको  , आशीष हम पे बरसाया  ,

वही पाकर तो हमने  , सुखमय जीवन बिताया  ,

शत - शत तुम्हें नमन , शत - शत तुम्हें नमन  || 

 

भारत माता हो तुम अपनी , भारत भूमि हो तुम  ,

भारत वासी होने का , तुमने ही गौरव हमें दिया  ,

शत - शत तुम्हें प्रणाम  , शत - शत तुम्हें प्रणाम    ||  

 

No comments:

Post a Comment