सुंदर मुस्कान
जिंदगी एक कहानी है , प्यार में डूबी कहानी है ,
थोड़ी तुम कहो दोस्तों , थोड़ी हमारी सुनो दोस्तों ,
मिल के बनेगी , अनोखी कहानी दोस्तों ||
जिंदगी के अनेक रंगों में ,
मुस्कान सबसे सुंदर सा रंग है ,
जो ईश्वर ने मानव को ,
सबसे सुंदर उपहार दिया है ,
उसी में जिंदगी को डुबा लो दोस्तों ||
जिंदगी महक उठेगी , मुस्कानों के चमन में ,
हर मानव के होठों पर ,खिली मुस्कान में ,
तो दोस्तों अपनी - अपनी जिंदगी को ,
डुबा लो अपनी सुंदर मुस्कान में ||
No comments:
Post a Comment