छोटी
जादू की झप्पी ,जो दोगे किसी को ,
प्यार को तुम बढ़ाओगे दोस्तों ,
उनके आँसुओं को सुखा दोगे दोस्तों ,
उनकी मुस्कानों को बढ़ा दोगे दोस्तों ,
तो आगे बढ़कर , जादू की झप्पी दे दो दोस्तों ||
घनघोर अंधकार में एक छोटा सा ,
दीया तो जला दो दोस्तों ,
सुंदर सी किरण , रोशन हो जाएगी ,
अंधकार रोशनी से चमक उठेगा ,
तो आगे आओ , किसी के ,
घर का अंधकार मिटा दो दोस्तों ||
छोटी - छोटी मीठी यादों को याद करो ,
दूसरों को भी उनकी याद दिलाओ दोस्तों ,
दूसरों में मुस्कानें बाँटो दोस्तों ,
और खुद भी मुस्कुरा लो दोस्तों ||
इन्हीं कामों को करके जीवन में ,
उजाले , सुंदरता ,प्यार और मुस्कानें ,
बाँटो और खुद भी अपनाओ दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment