डेरा - घेरा
हर जिंदगी में समस्याओं का डेरा है ,
जिसने हर जिंदगी को घेरा है दोस्तों ,
समस्या के आने पर तनाव ना लो तुम ,
उस समस्या का समाधान ढूँढो तुम ||
कोशिश करने पर , भगवान भी मिल जाते हैं ,
यह कहावत जग में , सभी जानते हैं ,
कोशिश करने पर ही , समाधान भी ,
मिल सकता है , तो कोशिशें जारी रखो दोस्तों ||
तुम्हारी कोशिशें ही , समस्याओं के जाल को ,
तोड़ पाएँगी , और उन्हें सुलझा लेंगी ,
तो कोशिश करने में , जुट जाओ दोस्तों ,
और समाधान को खोज लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment