समय चुराओ
पहले सोचा था , बाद में समय मिलेगा ,
तब सारे अरमां पूरे करेंगे हम ,
कुछ समय बाद भी , यही सोच रही हमारी ,
आज भी दोस्तों यही सोच है ||
समय तो पहले भी कम था , आज भी कम है ,
तो कब समय मिलेगा ? जो अरमां पूरे होंगे ,
जीवन ऐसे ही सूखा - सूखा बीत रहा है ||
पता नहीं आगे क्या होगा दोस्तों ?
समय निकलेगा या नहीं ? अरमां पूरे करने के लिए ,
तो दोस्तों अपने अरमां , लगातार पूरे करिए दोस्तों ||
थोड़ा समय भी व्यर्थ ना जाने दो ,
कोई विशेष समय नहीं आएगा ,
जिंदगी से समय तो तुम्हें ही ,
चुराना पड़ेगा अपने अरमां पूरे करने के लिए ||
जिंदगी बीतने से पहले अपने , अरमां पूरे करो दोस्तों ,
ये काम जरूरी है , अपनी इच्छा अधूरी छोड़ना गलत है ,
दिल -ओ - दिमाग दोनों को कष्ट होगा दोस्तों ,
कष्ट सहन ना करो , और अरमां पूरे करो ||
No comments:
Post a Comment