संवारो
कुछ चाहतें , कुछ इच्छाएँ , जिन्हें शौक कहते हैं ,
हम शौक की लहरों के साथ , बह चले दोस्तों ,
उस बहाव में जुड़ीं , मुस्कानें दोस्तों ,
साथ ही जुड़ा तुम्हारा , साथ और प्यार दोस्तों ||
शौक की लहरें , तो तेजी से बहती हैं ,
उनके बहाव के साथ ही , अपनी भी गति बढ़ाओ दोस्तों ,
तभी तो साथ - साथ बह पाओगे ,
और मुस्कुराहटों के साथ , जीवन बिताओगे दोस्तों ||
तुम अपने शौक , किसके साथ जोड़ोगे दोस्तों ?
इतनी सुंदर ये दुनिया है , प्रकृति है ,
तो प्रकृति के साथ ही , जोड़ लो दोस्तों ,
प्यार और प्यार कर लो , प्रकृति को दोस्तों ,
संवारो और सुंदर बना लो , प्रकृति को दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment