राहें अलग - अलग
सीधी , सच्ची राहें पकड़ीं हमने , सभी खुश हुए ,
दूजों ने तो झूठ और , टेढ़ी राहें पकड़ीं थीं दोस्तों ,
उन्हीं राहों के जरिए तो , उनका फायदा था दोस्तों ||
इस दुनिया के रंग हैं निराले ,ढंग हैं निराले ,
अपनी राहों को ही सब , अच्छी समझते हैं सभी ,
इसीलिए दूजों को गलत ही , साबित करना चाहते हैं सभी ||
दोस्तों तुम अपने दोस्तों , पर भरोसा करना ,
उनकी राहों को , उनकी सोच को , सच्चा समझना ,
उनकी सोच का , अनुसरण करना ,
उनकी अपनाई राहों पर , तुम चलना ||
दोस्तों का प्रेम ही , राहें सुगम बनाता है ,
तुमको सरलता से , उन राहों पर चलाता है ,
तो प्यार लिए दिल में , उन पर चलो दोस्तों ,
हम भी ऐसा ही , करेंगे दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment