महाभारत घर - घर की
महाभारत की कहानी पढ़ी जाती है ,
इस कहानी पर नाटक और सीरियल बनते हैं ,
मगर दोस्तों आज घर - घर की ,
महाभारत को कोई नहीं समझता है ||
ताकतवर घर का , सब कुछ छीन लेता है ,
दूसरे को वह कुछ नहीं देना चाहता है ,
जिम्मेदारी ताकतवर नहीं उठाता है ,
दूसरे को थमा देता है ||
जो जिम्मेदारी उठाता है,बेवकूफ,कमजोर कहलाता है ,
और ताकतवर मौज उड़ाता है ,
आज भी हर घर में , महाभारत ही चलती है ,
नाम अलग हैं , मगर कहानी वही है ||
एक जिम्मेदारी उठाने वाले को ,
सारी की सारी जिम्मेदारियाँ दे दी जाती हैं ,
वही भीष्म है , वही विदुर है , वही पांडव हैं ,
सामने दुर्योधन , दुशासन , शकुनि विराजमान हैं ||
कर्ण जैसा तो बहुत ही बुरे ,हालातों से पीड़ित है ,
माँ का त्यागा हुआ जरूरत पड़ने पर ,
वही माँ उसे ,नया पाठ पढ़ाती है ,
घरों में भी यही हाल है ,
जरूरत पड़ने पर दो मीठे बोलों से ,
उसे ठग लिया जाता है दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment