अनुवाद
भाषाओं का करते तुम ,
अर्थ उसका समझाते हो तुम ,
हिंदी में कर सकते हो तुम ,
सभी भाषाओं का अनुवाद तुम ||
मगर बताओ दोस्तों क्या तुम ?
कर सकते हो अनुवाद अहसासों का तुम ?
अगर यह अनुवाद कर दोगे तो ,
मान जाएँगे तुम्हारे ज्ञान कोश को हम ||
बताओ तो क्या कर पाओगे तुम ?
यह अनुवाद तो बहुत जरुरी हैं दोस्तों ,
दिल और दिमाग की सोच और प्रीत का ,
अनुवाद करने की बहुत जरूरत है ||
No comments:
Post a Comment