मीठापन
व्यवहार में मिठास आई तो ,
होठों पर मुस्कान भी आएगी ,
आँखों में खुशी की चमक आएगी ,
तो क्या ख्याल है दोस्तों ? शुरु करें ??
आपको कोई हँसाने वाला दोस्त ,
मिले ना मिले , कोई बात नहीं ,
तुम खुद ऐसा दोस्त बन जाओ ,
अपने दोस्तों को मुस्कानें बाँट दो ||
अधिक सोचो मत दोस्तों ,
समय व्यर्थ ना गँवाओ दोस्तों ,
चलो सभी दोस्तों को , इकठ्ठा करते हैं ,
और मुस्कानों की मिठास , बाँट देते हैं ,
सोचते रहे तो मिठास का , मीठापन खो जाएगा ||
No comments:
Post a Comment