सुन बदरा
रुई की पतली परत जैसे बदरा ,
सूरज की किरणें भी , जिसे भेद पाएँ ,
आसमान का रंग भी , ऐसा हल्का नीला ,
मानो सफेद कपड़े में , किसी ने नील लगाया हो ||
पवन के साथ उड़ते , हल्के बदरा ,
सूरज की किरणों को , स्वयं से ,
रास्ता देते बदरा , पवन के संग ,
हिलते , डुलते , प्यारे बदरा ||
क्या बात है ? सुन बदरा मेरी बातें ,
गरजन मत करना बदरा ,
बस रिमझिम बरखा बरसाना ,
हरियाली को खूब बढ़ाना बदरा ||
No comments:
Post a Comment