Saturday, October 24, 2026

PARIVARTAN ( JIVAN )


                       परिवर्तन 


हमारी पीढ़ी ने अपने , बड़ों की बातें मानीं   ,

हमारे माता - पिता  , दादा - दादी , नाना - नानी ,

हमसे अगली पीढ़ी  ने , किसी की नहीं सुनी ,

ना माता - पिता ,दादा - दादी ,नाना - नानी  || 


अब अगली पीढ़ी , जो स्कूलों में है , 

उसने तो मोबाईल की , ही बात सुनी ,

उसी का अनुसरण किया , उसी की मानी  ,

ये सब उदाहरण हैं दोस्तों , परिवर्तन   || 


आने वाली पीढ़ियाँ , क्या करेंगी  ?

किसकी बातें सुनेंगीं , और किसकी मानेंगीं  ?

उनके सामने तो हैं , गूगल , जैमिनी  ,

आर्टिफिशियल  इंटैलिजेंस , सोचो दोस्तों  || 


दुनिया में  परिवर्तन ही ,आता जाता है  ,

सोच में , कर्मों में परिवर्तन  ,

आने दो ये परिवर्तन दोस्तों  ,

परिवर्तन ही तो जीवन है दोस्तों   || 




No comments:

Post a Comment