वादा
वादे जो किए हमने किसी से ,
हर बार हमने निभाए ,
ईश्वर ना करें , कि हमसे ,
कोई किया वादा टूट जाए ||
वादे थे कुछ छोटे , कुछ बड़े ,
पूरे सभी हुए , चाहे छोटे या बड़े ,
दिल को है सुकून बहुत ,
हमने कोई वादे नहीं तोड़े ||
तो दोस्तों सदा विश्वास तुम रखना ,
हर सुबह हम यूँ ही मिलते रहेंगे ,
साँस रहने तक यूँ ही याद करते रहेंगे ,
यही वादा है हमारा , यही वादा है ,
पूरा करो , वादा ना तोड़ , वादा ना तोड़ ||
No comments:
Post a Comment