समझदारी
समझने वालों अपनी , समझ को समझा लो ,
अधिक कोशिश ना करें ,
इस समझदार जहां को समझाने की ,
क्यों कि सारा जहां ही समझदार है ||
समझना है तो समझो , प्रकृति को ,
अपनी समझदारी दिखाओ , प्रकृति को बचाओ ,
प्रकृति के साथ जुड़कर , समझदारी दिखाओ ||
प्रकृति बचेगी तो धरा बचेगी ,
तुम्हारी समझदारी से ही , धरा बचेगी ,
धरा ने अपना खजाना खोला ,तुम्हें दिया ,
ये की समझदारी थी ,
अब तुम समझदारी दिखाओ दोस्तों ,
समझदार बनकर , समझदारी दिखाओ ||
No comments:
Post a Comment