Wednesday, October 21, 2026

LAABH ( KSHANIKAA )


                       लाभ 


उम्र जो बढ़ती जाए  , तो बढ़ने दो  ,

उम्र तो बढ़ेगी ही  ,

उम्र तो एक नंबर ही है  , जो बढ़ेगा  ही ,

ये तो  सीढ़ी चढ़ता ही है , उतरता नहीं    || 


परेशान ना हो  दोस्तों , उम्र के बढ़ने से  ,

रिटायर होने पर ही तो  ,

अधूरे शौक पूरे करने का ,समय मिलता है दोस्तों  || 


समय की कमी के कारण , जो सपने पूरे नहीं हुए  ,

अब वही सपने पूरे होंगे  ,

तो दोस्तों पूरे करो अपने सपने   || 


अनुभव का खजाना , आप के पास भरपूर है  ,

उस खजाने से निकालकर , अनुभव बाँटो दोस्तों  ,

उन अनुभवों से , आने वाली पीढ़ी  ,

लाभ उठाएगी दोस्तों  , लाभ उठाएगी   || 



No comments:

Post a Comment