खो गए
प्यार - प्यार , करते - करते , तुम पे मरते - मरते ,
हम कहाँ पे आ गए दोस्तों ?
जीवन में हँसते - हँसते , गाते - गाते और मुस्काते ,
हम कहाँ पे खो गए दोस्तों ??
जीवन का हर रास्ता अनजाना है ,
जिसमें छिपा प्यार का खजाना है ,
उसी खजाने को तो ,
बताओ कैसे ढूँढना है दोस्तों ??
मिला जो प्यार का खजाना , डूब जाएँगे उसमें ,
दिल और दिमाग , दोनों ही खिलखिलाएँगे ,
बताओ कैसे समेटें , वो खजाना दोस्तों ??
No comments:
Post a Comment