Monday, October 12, 2026

ULJHANN ( JIVAN )


                         उलझन 


मन की बात , कौन समझा है दोस्तों  ?

अपने ही मन की बात , छिपी रहती है मन में  ,

दूजों के मन की बात  , कैसे समझ सकते दोस्तों  ??


बातों की उलझन ही में  , दिल उलझा जाता  ,

उसी उलझन को , कोई ना सुलझाता  ,

कहने से शायद  , ये उलझन सुलझे दोस्तों   || 


दोस्तों से जो मन खोला , सुलझेगी उलझन  ,

तो खोलो अपना मन  , सुलझाओ उलझन  ,

खुद भी समझ जाओ  , अपने मन की उलझन  ,

दोस्तों को भी समझाओ , अपने मन की उलझन  ,

खोल दो उलझन की गाँठें  , मुस्कुराओ दोस्तों   || 


No comments:

Post a Comment