नाचे पल
कुछ सुंदर से पल ,जो आज ठहर गए ,
कुछ सुंदर से ख्वाब , जो पूरे ही हो गए ||
साँसों से अंदर आती , शीतल सी ये बयार ,
अंदर ही जैसे एक , सुख - चैन पहुँचा गई ,
यादों के दरीचे आज , मानो खुल ही गए ||
चलते -रुकते से ये पैर , मानो आज नाच उठे ,
छन - छन बजती ये पायल , मानो जोरों से बज उठी ,
गीत के बोलों पर और पायल , दोनों ही बहक गए ||
चलो फिर शुरू कर ही लेते , हम अपना ये काम ,
गीत , संगीत का ये संगम , रखेगा हमारा मान ,
ताल मिला कर ये सब , नाचे गए , नाचे गए पल ||
No comments:
Post a Comment