Saturday, September 19, 2026

AASHEESH ( AADHYAATMIK )


                       आशीष 


आओ बप्पा आओ ना ,

मंगल तिलक लगवाओ ना ,

मैंने मोदक बहुत बनाए  ,

रुचि - रुचि भोग लगाओ ना  || 


पूजा , अर्चना की विधि मैं ना जानूँ ,

तुम ही मुझको समझाओ ना  ,

ऐसी अनगढ़ भक्तिन को ,

तुम ही बप्पा अपनाओ ना   || 


तुम ही सारे जग के रखवाले ,

सबको सद्बुद्धि और ज्ञान देने वाले ,

कुछ तो ज्ञान , मेरे प्यारे बप्पा ,

मुझको भी दे जाओ ना   || 


आओ बप्पा आओ ना ,

अपना आशीष हम पे बरसाओ ना  ,

बप्पा प्यार और आशीष बरसाओ ना   || 


No comments:

Post a Comment